{"_id":"65291a35ab45014b3706dc76","slug":"devprayag-students-dominate-in-district-level-sanskrit-competition-shrinagar-news-c-53-1-sdrn1038-1820-2023-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: जिला स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता में देवप्रयाग के छात्रों का रहा दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: जिला स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता में देवप्रयाग के छात्रों का रहा दबदबा
Fri, 13 Oct 2023 03:51 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Fri, 13 Oct 2023 03:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवप्रयाग। उत्तराखंड संस्कृत अकादमी की ओर से कोटद्वार में आयोजित जिला स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता (पौड़ी) के वरिष्ठ वर्ग में केंद्रीय संस्कृत विवि के श्री रघुनाथ कीर्ति परिसर देवप्रयाग के छात्र-छात्राओं का दबदबा रहा। प्रतियोगिता की 4 स्पर्धाओं में परिसर के छात्रों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। यह छात्र अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।
श्री रघुनाथ कीर्ति परिसर देवप्रयाग के छात्रों ने कोटद्वार में हुई जिला स्तरीय स्पर्धा में नाटक, श्लोकोच्चारण, वाद-विवाद तथा आशु भाषण में प्रथम स्थान प्राप्त किया। ‘बालचरितम्’ संस्कृत नाटक ‘कृष्ण की बाललीला’ से संबंधित था। इसमें शिवानी ठाकुर, दिगंबर रतूडी़, कुशाग्र, साहिल शर्मा, चिराग शर्मा, सुनील गोदियाल, दिगंबर सुधांशु पंत, तेजस्विनी, आदित्य टोडरिया आदि 12 विद्यार्थियों ने अभिनय किया। जबकि वाद-विवाद में माधुरी और श्रेष्ठा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। आशुभाषण में लोकेश चंद्र बड़सिलिया और श्लोकोच्चारण में कोमल शर्मा प्रथम रहे। छात्रों का मार्गदर्शन साहित्य विभाग के प्राध्यापक डॉ. दिनेश चंद्र पांडेय ने किया। परिसर के निदेशक प्रो. पीवीबी सुब्रह्मण्यम ने सभी छात्र-छात्राओं की उपलब्धि पर खुशी जताई।