फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Demonstration of villagers at BEO office for posting of teacher

Pauri News: शिक्षक की तैनाती के लिए बीईओ दफ्तर पर ग्रामीणों का प्रदर्शन

Mon, 05 Feb 2024 05:07 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 05 Feb 2024 05:07 PM IST
विज्ञापन
Demonstration of villagers at BEO office for posting of teacher
कीर्तिनगर बीओ कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन करते जाखी ग्वाणा गांव के लोग ----- संवाद
15 माह से स्थायी शिक्षक नहीं होने से पढ़ाई हो रही है प्रभावित
विज्ञापन

कीर्तिनगर के प्राथमिक विद्यालय गवाणा में स्थायी शिक्षक नियुक्त करने की मांग
श्रीनगर। कीर्तिनगर ब्लॉक के डागर पट्टी क्षेत्र स्थित प्राथमिक विद्यालय गवाणा में स्थायी शिक्षक की नियुक्ति की मांग को लेकर ग्रामीणों ने खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय कीर्तिनगर में प्रदर्शन किया। इस दौरान ग्रामीणों ने कहा कि करीब 15 महीनों से विद्यालय में स्थायी शिक्षक की नियुक्ति नहीं होने से पठन-पाठन प्रभावित हो रहा है।
डागर विकास संघर्ष समिति के संयोजक गौरव राणा ने कहा कि प्राथमिक विद्यालय गवाणा में विभाग की ओर से व्यवस्था के तौर पर केवल एक शिक्षिका को भेजा गया है, जिन पर एक से पांचवीं कक्षा के बच्चों के पठन-पाठन की जिम्मेदारी डाली गई है। ग्राम प्रधान राजेश्वरी ने कहा कि विद्यालय में 40 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। एकल शिक्षक के भरोसे विद्यालय को छोड़े जाने से छात्रों का भविष्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि विद्यालय में दो शिक्षकों की नितांत आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि जल्द ही विद्यालय में स्थायी शिक्षक की नियुक्ति नहीं हुई तो उन्हें उग्र आंदोलन करना पड़ेगा। प्रदर्शनकारियों में वीरेंद्र नेगी, चंद्रशेखर चौहान, शिवदेव सिंह, मोहन सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


विद्यालय में एक शिक्षिका व्यवस्था के तौर पर नियुक्त है। एक शिक्षक का स्थानांतरण विद्यालय में हुआ है। अभी उनके द्वारा ज्वाइन न किए जाने से यह दिक्कत है। जल्द ही विद्यालय में शिक्षक की तैनाती कराए जाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दमयंती रावत, खंड शिक्षा अधिकारी, कीर्तिनगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed