फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Demand for reconstruction of five temples including Keshorai Math

केशोराय मठ सहित पांच मंदिरों के पुनर्निर्माण की मांग

Thu, 05 Aug 2021 06:03 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 06:03 PM IST
विज्ञापन
Demand for reconstruction of five temples including Keshorai Math
नगर क्षेत्र के अलकनंदा नदी किनारे स्थित केशोराय मठ सहित पांच मंदिरों का पुनर्निर्माण न किए जाने पर श्रीनगर बचाओ संघर्ष समिति ने आक्रोश व्यक्त किया है। समिति ने प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नाम खुला पत्र जारी कर 16 अगस्त से अनिश्चितकालीन धरना व आंदोलन शुरू करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को समिति के अध्यक्ष प्रेमदत्त नौटियाल ने कहा कि नगर में अलकनंदा नदी किनारे आदि गुरुशंकराचार्य द्वारा दक्षिण शैली का विशाल लक्ष्मी नारायण मंदिर केशोराय मठ स्थापित किया गया था। साथ ही हनुमान, गंगा, दुर्गा, गणेश मंदिर, सतसंग भवन व धर्मशाला भी यहां बनवाई गई थी, लेकिन वर्ष 2013 की केदारनाथ आपदा से अलकनंदा नदी में आई बाढ़ में धार्मिक महत्व के यह सभी मठ और मंदिर बह गए हैं। समिति के आंदोलन के बाद प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री हरीश रावत ने 80 करोड़ देने की घोषणा की थी। इस धनराशि से अलकनंदा नदी किनारे नगर की सुरक्षा के लिए दीवार का निर्माण शुरू किया गया, जो आजतक पूरी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed