फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Debris from construction works can become a threat to city settlements

Pauri News: निर्माण कार्यों का मलबा शहर की बस्तियों के लिए बन सकता है खतरा

Mon, 16 Dec 2024 12:03 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 16 Dec 2024 12:03 AM IST
विज्ञापन
Debris from construction works can become a threat to city settlements
Iश्रीनगर-बुघाणी-खिर्सू मोटरमार्ग किनारे डाला जा रहा है निर्माण कार्यों का भारी मलबा
विज्ञापन

I

Iसड़क किनारे डाला गया निर्माण कार्यों का मलबा भविष्य में नगर वासियों पर कहर बरपा सकता हैं। शहर के ऊपरी भाग से गुजर रहे श्रीनगर-बुघाणी-खिर्सू मोटर मार्ग किनारे कई स्थानों पर निर्माण कार्यों का मलबा डाला जा रहा है। बरसात के दौरान पानी मलबे को अपने साथ बहाकर नीचे की ओर ला सकता है, जिससे घस्यिा महादेव, देवड़ी, सिंचाई विभाग, बांसवाड़ा आदि स्थानों पर रहने वाले लोगों के लिए भारी परेशानी पैदा हो सकती है।I
Iश्रीनगर-बुघाणी-खिर्सू मोटर मार्ग पर जीआईसी गदेरा, कोरचुला में प्राकृतिक जलस्रोत के पास के गदेरे व इससे आगे करीब चार स्थानों पर निर्माण कार्यों का मलबा डाला जा रहा है। कुछ मलबा सड़क किनारे डंप है। जबकि अधिकतर मलबा नीचे की ओर जंगल में गिरा है। ढालदार जमीन पर अटका यह मलबा बरसात के दौरान पानी के साथ बहकर सड़क के नीचे स्थित घस्या महादेव, रेवड़ी, सिंचाई विभाग कॉलोनी बांसबाड़़ा आदि स्थानों पर रहने वाले लोगों के लिए परेशानी खड़ी कर सकता है। वर्ष 2013 व इससे भी पहले घस्या महादेव, सिंचाई विभाग कॉलोनी वाले गदेरे और बांसवाड़ा आदि स्थानों पर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भारी मलबा आने से स्थानीय लोग और यात्री खासे परेशान रहे थे। कई घरों में मलबा और पानी घुसने से लोगों काे इसका खामियाजा भी भुगतना पड़ा। इसके बाद भी लोगों द्वारा श्रीनगर-बुघाणी-खिर्सू मोटर मार्ग पर निर्माण कार्यों का मलबा डाला जा रहा है।I
विज्ञापन

I
I
Iसड़क किनारे मलबा गिराए जाने का ममाला संज्ञान में होने से राजस्व उपनिरीक्षक के द्वारा लगातार क्षेत्र की गश्त की जा रही है। मलबा गिराने वाले वाहन पकड़ में आने पर कार्रवाई की जाएगी। धीरज सिंह राणा, तहसीलदार श्रीनगर।I
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed