{"_id":"8c9c67f695592498309030126fc2068b","slug":"cbi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएवी कालेज के पूर्व छात्र के दस्तावेज तलब ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डीएवी कालेज के पूर्व छात्र के दस्तावेज तलब
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार
Updated Wed, 13 May 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्जी डिग्री के एक मामले मेें सीबीआई ने डीएवी कालेज देहरादून के एक छात्र के दस्तावेज तलब किए हैं। इस प्रमाणपत्रों को लेकर गढ़वाल विश्वविद्यालय के पांच कर्मचारी सोमवार को देहरादून गए थे।
विज्ञापन
मामला 1994 का बताया जा रहा है। गढ़वाल विवि की अंक तालिकाओं और डिग्रियों में फर्जीवाड़े की शिकायतें लंबे समय से मिल रही हैं। अधिकांश मामले डीएवी कालेज देहरादून से संबंधित हैं।
विज्ञापन
डीएवी कालेज के एक छात्र की परास्नातक (1994) की डिग्री फर्जी होने का मामला सीबीआई के पास है। इस मामले में दस्तावेजों के सत्यापन के संबंध में सीबीआई ने गढ़वाल विवि से विभिन्न दस्तावेज मांगे थे।
विज्ञापन
सोमवार को दस्तावेजों को लेकर विवि के परीक्षा तथा अन्य अनुभागों के पांच कर्मचारी देहरादून गए थे। इस बारे में विवि का कोई भी अधिकारी स्पष्ट तौर पर कुछ भी बताने से इंकार कर रहा है। ब्यूरो