{"_id":"63822d736b579a126d3bc0ba","slug":"controversial-poster-found-pasted-on-student-s-room-door-pauri-news-drn4292656102","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: इंजीनियरिंग कालेज के छात्र के कमरे के बाहर दरवाजे पर चस्पा किया विवादित पोस्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: इंजीनियरिंग कालेज के छात्र के कमरे के बाहर दरवाजे पर चस्पा किया विवादित पोस्टर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीबी पंत अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान घुड़दौड़ी में बीटेक तृतीय वर्ष के एक छात्र के कमरे के दरवाजे पर एक विवादित पोस्टर चस्पा किए जाने का मामला सामने आया है। छात्र की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर ली है। मामले में विश्व हिंदू परिषद ने इसे सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की घटना बताते हुए कार्रवाई की मांग की है। वहीं संस्थान प्रशासन ने घटना की जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित कर दी है।
इंजीनियरिंग कॉलेज घुड़दौड़ी में बीटेक तृतीय वर्ष के छात्र अर्पण छात्रावास में रहते हैं। बीते 23 नवंबर की रात को अर्पण के कमरे के बाहर एक विवादित पोस्टर चस्पा मिला। पोस्टर में दर्ज शब्द है गुस्ताय ए नबी की इक सजा, सर तन से जुदा, सर तन से जुदा। साथ ही पोस्टर में चांद के साथ सितारा व डेंजर का साइन भी बनाया गया है। छात्रों ने चीफ वार्डन सहित अन्य लोग से इसकी शिकायत की। दूसरे पोस्टर में लिखा गया था सॉरी यह मजाक था। मामले में छात्र अर्पण ने कोतवाली पौड़ी को तहरीर सौंपी। पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज जांच शुरू कर ली है।
दूसरी ओर मामले में शनिवार को विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष महेंद्र असवाल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने डीएम से मुलाकात की। असवाल ने कहा कि विहिप के नाम से छात्र के कमरे के बाहर विवादित पोस्टर चस्पा किया गया है। यह घटना देवभूमि में सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ने का बड़ा प्रयास है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पोस्टर चस्पा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। कोतवाल गोविंद कुमार ने बताया कि विवादित पोस्टर मामले में जान से मारने की धमकी की धारा में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। एसआई सोमवीर को जांच सौंप आवश्यक दिशा-निर्देश दे दिए गए हैं। इस अवसर पर विहिप जिला महामंत्री मातंग मलासी, गढ़वाल सह-संयोजक अभाविप नितिन रावत, मंजीत असवाल, कुश रावत, विकास चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
- जीबी पंत अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान घुड़दौड़ी में छात्र के कमरे के बाहर दरवाजे पर विवादित पोस्टर चस्पा होना संवेदनशील मामला है। कोतवाल पौड़ी को मामले की गहनता से जांच के निर्देश दे दिए गए हैं। -डॉ. आशीष चौहान, डीएम पौड़ी।
- छात्र के कमरे के बाहर विवादित पोस्टर मामले की जांच के लिए संस्थान प्रशासन ने तीन सदस्यीय जांच टीम गठित की है। टीम में चीफ वार्डन, वार्डन व डीएसडब्ल्यू शामिल हैं। जांच रिपोर्ट सामने आने पर मामले में कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। -प्रो. वाई सिंह, प्रभारी निदेशक जीबी पंत अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान घुड़दौड़ी।