{"_id":"66eb200eb110e9b7d8054444","slug":"congressmen-angry-at-opposition-leader-for-abusing-him-burnt-effigy-of-center-pauri-news-c-5-1-gkp1010-504698-2024-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: नेता प्रतिपक्ष को अपशब्द बोलने पर भड़के कांग्रेसी, फूंका केंद्र का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: नेता प्रतिपक्ष को अपशब्द बोलने पर भड़के कांग्रेसी, फूंका केंद्र का पुतला
विज्ञापन
पौड़ी। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को कुछ राजनेताओं की ओर से अपशब्द कहने पर कांग्रेसियों ने जिला मुख्यालय में प्रदर्शन कर केंद्र सरकार का पुतला जलाया। आरोप लगाया कि केंद्र के इशारे पर पुछल्ले नेता लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष का अनादर कर रहे हैं। उन्होंने केंद्र सरकार से ऐसे नेताओं पर कार्रवाई की मांग की। चेतावनी दी कि ऐसे नेताओं ने अपनी भाषा नहीं सुधारी तो कांग्रेस सड़कों पर उतरकर केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलेगी।
बुधवार को जिलाध्यक्ष विनोद नेगी की अगुवाई में सभी कांग्रेसी जिला कार्यालय में एकत्र हुए। जहां उन्होंने केंद्र सरकार के इशारे पर नेता प्रतिपक्ष को अपशब्द कहने की कड़ी निंदा की। उन्होंने कलक्ट्रेट गेट के पास प्रदर्शन कर केंद्र सरकार का पुतला दहन किया। जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि केंद्र के इशारे पर परविंदर सिंह मारवाह, संजय गायकवाड़ व रवनीत बिट्टू ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ अनर्गल शब्दावली का प्रयोग किया, जो कि शर्मनाक है। उन्होंने केंद्र सरकार से ऐसे पुछल्ले नेताओं पर कार्रवाई की मांग की। चेतावनी दी कि जल्द ही ऐसे नेताओं ने अपनी भाषा नहीं सुधारी तो कांग्रेस सड़कों पर उतरकर केंद्र सरकार के खिलाफ आंदोलन करेगी। पुतला दहन करने वालों में महिला जिलाध्यक्ष नीलम रावत, जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस मोहित सिंह, श्रीकांत, शिव प्रसाद रतूड़ी, भरत सिंह रावत, अनूप सिंह, उपेंद्र सिंह, आयुष भंडारी, सुमंत नेगी, मनमोहन डैनियल और संजना गुजराल आदि शामिल रहे।