फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Central governments flight plan is not able to fly

उड़ रही नहीं पा रही केंद्र सरकार की उड़ान योजना

Wed, 16 Sep 2020 08:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2020 08:54 PM IST
विज्ञापन
Central governments flight plan is not able to fly
श्रीनगर जीवीके हेलीपैड़ पर हेलीकाप्टर मे सवार होते यात्री - फोटो : SHRINAGAR
केंद्र सरकार की उड़ान योजना उड़ नहीं पा रही है। पिछले डेढ़ माह से पवन हंस एवीशियन को मात्र 32 सवारियां मिली हैं। 11 सवारियों की क्षमता वाला हेलीकॉप्टर यहां से टिहरी व गौचर के लिए अधिकतर खाली उड़ान ही भरता है।
विज्ञापन

गत 29 जुलाई को उड़ान योजना के दूसरे चरण में जॉलीग्रांट-टिहरी-श्रीनगर-गौचर हवाई सेवा शुरू हुई थी। उद्घाटन के दिन मौसम की खराबी की वजह से टिहरी से श्रीनगर-गौचर के लिए हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर पाया, जिसके चलते यहां 31 जुलाई को हेलीकॉप्टर पहली बार पहुंचा। पहले दिन श्रीनगर से देहरादून के लिए एक सवारी मिली। योजना के धीरे-धीरे परवान चढ़ने की उम्मीद थी, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। हेली सेवा सप्ताह के तीन दिन सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को चलती है। 31 जुलाई से 16 सितंबर तक हेलीकॉप्टर 21 उड़ान भर चुका है, जिसमें देहरादून, टिहरी व गौचर के लिए सिर्फ 34 सवारियां मिली हैं। 10 दिन हेलीकॉप्टर को श्रीनगर से एक भी सवारी नहीं मिली। बमुश्किल 14 सितंबर को विभिन्न स्थानों से 11 सवारियां मिली थी, लेकिन उस दिन मौसम खराब होने की वजह से हेलीकॉप्टर ने उड़ान नहीं भरी। पवन हंस के स्टेशन इंचार्ज प्रकाश चौहान ने बताया कि 16 सितंबर को श्रीनगर से देहरादून के लिए एक सवारी मिली है।
विज्ञापन

यह है प्रमुख कारण
उड़ान योजना मेेें श्रीनगर और गौचर से सीधा देहरादून जाने का प्रावधान है। यदि गौचर से देहरादून जाना हो, तो श्रीनगर और टिहरी से होकर जाना पड़ता है। इसके लिए प्रति लैंग 2951 रुपये देना पड़ रहा है। श्रीनगर से देहरादून के 4902 रुपये पड़ रहे हैं। लोगों का मानना है कि यदि देहरादून के लिए सीधे उड़ान होती, तो सस्ता पड़ता।
विज्ञापन
विज्ञापन

- हवाई सेवा के प्रति लैग में 48 रुपये की वृद्धि
हवाई सेवा के प्रति लैग में 48 रुपये की वृद्धि कर दी गई है। शुरुआत में पवन हंस ने 2903 रुपये प्रति लैग किराया तय किया था। इसको अब 2951 रुपये कर दिया गया है। यानि कि श्रीनगर से देहरादून के लिए अब 96 रुपये अतिरिक्त देने पड़ेेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed