फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Case filed against the accused of beating the youth

युवक को पीटने के आरोपी पर मुकदमा दर्ज

Tue, 17 Aug 2021 09:23 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 09:23 PM IST
विज्ञापन
Case filed against the accused of beating the youth
कोतवाली पौड़ी क्षेत्र के प्रेमनगर में दो युवाओं के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। मारपीट में एक युवक बुरी तरह घायल हो गया है। पुलिस ने पीड़ित युवक के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी घटना के बाद से फरार है। कोतवाल पौड़ी विनोद गुसाई ने बताया कि मामले की जांच एसआई वजिंद्र सिंह नेगी को सौंपी दी गई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

कोतवाली पौड़ी के प्रेमनगर में 11 अगस्त को रोहित ने किसी बात पर कहासुनी होने पर सूर्यकांत जोशी पर कांच की बोतल से वार कर दिया। हमले में सूर्यकांत की नाक, मुंह पर गंभीर चोटें आईं। आसपास के लोगों ने बीच बचाव कर घायल को जिला अस्पताल पौड़ी में भर्ती कराया। वहां उपचार के बाद अब उसे छुट्टी दे दी गई है। सूर्यकांत के पिता मनमोहन जोशी ने पुलिस को तहरीर सौंप मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed