{"_id":"62ac86c7856d0c420a1f4a07","slug":"camping-plus-plantation-campaign-should-be-run-with-children-pauri-news-drn4148029143","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों के साथ चलाए जाएं कैंपिंग प्लस पौधारोपण अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों के साथ चलाए जाएं कैंपिंग प्लस पौधारोपण अभियान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलशक्ति अभियान के तहत जल संरक्षण, वर्षा जल संग्रहण के तहत जिले में हो रहे कार्यों के निरीक्षण के लिए पहुंची केंद्रीय टीम ने विभागीय अधिकारियों की बैठक ली। टीम के नोडल अधिकारी अरुण कुमार ने कहा कि जिले में विद्यालयों के साथ समन्वय कर बच्चों के साथ कैंपिंग प्लस पौधारोपण अभियान चलाया जाए, जिससे बच्चे पौधारोपण, पर्यावरण, वर्षा जल, भू-जल, प्राकृतिक स्रोत के महत्व को आत्मसात कर सकें। इस अभियान से हम बालपन से ही पर्यावरण संरक्षण के प्रति भावी पीढ़ी को तैयार कर सकते हैं।
शुक्रवार को विकास भवन में केंद्रीय निरीक्षण टीम के नोडल अधिकारी व निदेशक इस्पात अरुण कुमार व राष्ट्रीय जल विज्ञान संस्थान रुड़की की वैज्ञानिक डा. अश्वनी अरविंद रानाडे ने विभागीय अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने जल शक्ति अभियान ‘कैच द रेन’ के तहत जिले में किए गए कार्यों की सराहना की। कहा कि जिला प्रशासन व संबंधित विभागों ने सीमित समय में अच्छा कार्य किया है। मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत कुमार आर्य ने टीम के सदस्यों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। सीडीओ आर्य ने बताया कि अमृत सरोवर योजना के तहत जनपद में 75 सरोवर (तालाब) बनाए जा रहे हैं, जिनका निर्माण कार्य आगामी 15 अगस्त तक पूर्ण हो जाएगा। इस अवसर पर डीएफओ गढ़वाल मुकेश कुमार, डीडीओ पुष्पेंद्र चौहान, पीएम स्वजल दीपक रावत, अधिशासी अभियंता सिंचाई सुनील कुमार, एडीपीआरओ नितिन नौटियाल आदि मौजूद रहे।