फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Bringing water from water sources and hand pumps

जलस्रोत और हैंडपंपों से ढोकर ला रहे पानी

Fri, 07 Oct 2022 11:16 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 07 Oct 2022 11:16 PM IST
सार

भारी बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हुई पेयजल लाइन नौ दिन बाद भी ठीक नहीं की जा सकी है।आदि गांवों में पिछले नौ दिनों से पेयजल आपूर्ति ठप होने से ग्रामीण परेशान हैं।दूसरी ओर जल संस्थान के अधिशासी अभियंता नरेशपाल सिंह ने बताया कि पेयजल समस्या के समाधान के लिए नई पाइप लाइन बिछाई जा रही है।

विज्ञापन
Bringing water from water sources and hand pumps

विस्तार

भारी बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हुई पेयजल लाइन नौ दिन बाद भी ठीक नहीं की जा सकी है। ऐसे में नगर से सटे करीब छह से अधिक गांवों में नौ दिनों से पेयजल आपूर्ति ठप है। ग्रामीण जलस्रोत और हैंडपंपों से पानी ढोकर ला रहे हैं और प्यास बुझा रहे हैं।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत कोटी, भटकोट, तुनगी, भ्वीट, दनसाड। आदि गांवों में पिछले नौ दिनों से पेयजल आपूर्ति ठप होने से ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीणों ने बताया कि उनके गांवों के लिए नवनिर्मित मुनेठ-कांडाधार पंपिंग पेयजल योजना से आपूर्ति होती है। नौ दिन पूर्व काटल गदेरे के समीप पंपिंग पेयजल योजना की पाइप लाइन भारी बरसात से आए मलबे से ध्वस्त हो गई थी। तब से पेयजल आपूर्ति ठप होने से वह जलस्रोतों और सड़क किनारे लगे हैंडपंपों से पानी ढो रहे हैं। प्रधान आभा कोटियाल, अरविंद जियाल और आरती देवी आदि ने जल संस्थान से शीघ्र पेयजल आपूर्ति बहाल करने की मांग की। दूसरी ओर जल संस्थान के अधिशासी अभियंता नरेशपाल सिंह ने बताया कि पेयजल समस्या के समाधान के लिए नई पाइप लाइन बिछाई जा रही है। शीघ्र ही पेयजल आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed