फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Both JEs involved in corruption should be suspended

भ्रष्टाचार में संलिप्त दोनों जेई किए जाय निलंबित

Sat, 16 Jul 2022 09:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jul 2022 09:30 PM IST
विज्ञापन
Both JEs involved in corruption should be suspended
जिला पंचायत पौड़ी में तदर्थ सेवारत दोनों जेई को निलंबित किए जाने की मांग की गई है। आरटीआई कार्यकर्ता ने जेई पर भ्रष्टाचार में संलिप्त होने का आरोप लगाते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष से उन्हें तत्काल निलंबित किए जाने की मांग की है। वहीं जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि मामला अभी संज्ञान में नहीं आया है।
विज्ञापन

विकास खंड पौड़ी के कफलना गांव निवासी व आरटीआई कार्यकर्ता करन सिंह रावत ने जिला पंचायत पौड़ी की अध्यक्ष को एक ज्ञापन भेजा। इस दौरान आरटीआई कार्यकर्ता रावत ने बताया कि जिला पंचायत पौड़ी में सेवारत तदर्थ दो जेई (कनिष्ठ अभियंता) भ्रष्टाचार में संलिप्त हैं। वे पंचायतीराज विभाग व सेवा नियमावली का लगातार खुला उल्लंघन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि दोनों जेई ने षड्यंत्र के तहत एक निर्माणदायी फर्म के ठेकेदार के साथ मिलकर पंजीकरण कराया। इसमें दोनों जेई की पत्नियां 23-23 फीसदी की हिस्सेदार हैं। कहा कि इस संस्था को एक वर्ष के भीतर पांच करोड़ की लागत के विभिन्न कार्य दिए गए। करन रावत ने कहा कि इससे पहले जिला पंचायत के माध्यम से हुए विभिन्न विकास कार्यों की जांच गढ़वाल मंडल आयुक्त के निर्देश पर सीडीओ पौड़ी की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय कमेटी ने जांच की थी। इसमें एक करोड़ 61 लाख की वित्तीय अनियमितता सामने आई है। इसमें दोनों जेई की संलिप्तता किसी से छिपी नहीं है। उन्होंने कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष पौड़ी को ऐसे कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लानी चाहिए। वहीं जिला पंचायत अध्यक्ष शांति देवी ने कहा कि मामला अभी संज्ञान में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed