{"_id":"5f2331568ebc3e63887e28fb","slug":"border-shrinagar-news-jmu2155019135","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीमा पार करने वाले युवक को पाकिस्तान ने लौटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीमा पार करने वाले युवक को पाकिस्तान ने लौटाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। उत्तरी कश्मीर के सीमांत जिले कुपवाड़ा के रहने वाले एक युवक को पाकिस्तानी सेना ने लौटा दिया है। पुलिस के अनुसार युवक गलती से एलओसी पार कर पीओके चला गया था। रिश्तेदारों की मदद से उसे ट्रेस किया गया।
वीरवार सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे कुपवाड़ा जिले में एलओसी के करीब टीटवाल क्रॉसिंग पॉइंट पर भारत और पाकिस्तानी सेना की एक फ्लैग मीटिंग बुलाई गई। इस मीटिंग के दौरान पाकिस्तानी सेना ने रईस अहमद को सेना के हवाले कर दिया। रईस सुदपोरा कुपवाड़ा का रहने वाला है। सेना ने इस युवक को कुपवाड़ा पुलिस के हवाले कर दिया।
एसएसपी कुपवाड़ा एएस दिनकर ने बताया कि पूछताछ के दौरान यह बात सामने आई है कि रईस गलती से एलओसी के पार चला गया था। पीओके में रईस के रिश्तेदार भी रहते हैं जिनकी मदद से उसे ट्रेस किया गया और पाकिस्तानी सेना ने उसे हिरासत में ले लिया। फ्लैग मीटिंग के बाद उसे सेना को सौंपा गया।