फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Bear attack 43 year old man injured referred to srinagar base hospital Pauri Garhwal

पौड़ी गढ़वाल: गौशाला जा रहे व्यक्ति पर भालू ने किया हमला, सिर और हाथ पर नाखूनों से गहरे घाव, श्रीनगर रेफर

Fri, 23 Oct 2026 01:18 PM IST
Renu Saklani माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Fri, 23 Oct 2026 01:18 PM IST
सार

पौड़ी जिले में भालू के हमले की घटना सामने आई है। पैठाणी रेंज में गौशाला जा रहे एक व्यक्ति पर भालू ने हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेस अस्पताल श्रीनगर रेफर किया गया है।

विज्ञापन
Bear attack 43 year old man injured referred to srinagar base hospital Pauri Garhwal
भालू।

विस्तार

गढ़वाल वन प्रभाग की पैठाणी रेंज में शुक्रवार सुबह भालू ने एक व्यक्ति पर हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल की बलवीर सिंह (43) को श्रीनगर बेस अस्पताल रैफर किया गया।पैठाणी रेंज के रेंजर दिनेश चंद्र नौटियाल ने बताया कि बलवीर सिंह गौशाला जा रहे थे।

विज्ञापन


इसी दौरान भालू ने उन पर हमला कर दिया। हमले में उनके सिर और हाथ पर भालू के नाखूनों से गहरे घाव हो गए। घटना के बाद घायल बलवीर सिंह को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पैठाणी ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति को देखते हुए उन्हें बेस अस्पताल श्रीनगर रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन

ये भी पढे़ं...अंकिता हत्याकांड: सुरेश राठौड़ ने नार्को टेस्ट के लिए दी सहमति, देहरादून कोर्ट पहुंचे, वायरल ऑडियो पर भी बोले

विज्ञापन
विज्ञापन

पहाड़ी क्षेत्रों में भालू और अन्य जंगली जानवरों की मौजूदगी के बीच ग्रामीणों को रोजमर्रा के कामों के लिए भी घरों से बाहर निकलना पड़ता है। ऐसे में इस तरह की घटनाएं लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ाती हैं। फिलहाल, घायल व्यक्ति का उपचार बेस अस्पताल श्रीनगर में कराया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed