{"_id":"6843322374e52edb9e0466ad","slug":"base-hospitals-surgery-department-gets-four-doctors-shrinagar-news-c-5-1-gkp1010-709917-2025-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: बेस अस्पताल के सर्जरी विभाग को मिले चार डॉक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: बेस अस्पताल के सर्जरी विभाग को मिले चार डॉक्टर
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। मेडिकल कॉलेज के बेस अस्पताल के सर्जरी विभाग में चार डॉक्टरों काे तैनाती मिली है। जिससे विभाग में आने वाले मरीजों के चिकित्सकीय सेवाओं में इजाफा होगा। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आशुतोष सयाना ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्री के विशेष प्रयासों से बेस अस्पताल के सर्जरी विभाग में डॉक्टरों की कमी को देखते हुए एक प्रोफेसर, एक एसोसिएट प्रोफेसर तथा दो एसआर को तैनाती दी गई है।
उन्होंने कहा कि बेस अस्पताल के सर्जरी विभाग में प्रोफेसर के पद पर डॉ. राकेश रावत तथा एसोसिएट प्रोफेसर के पद पर डॉ. धनंजय डोभाल ने तैनाती ली है, जबकि डॉ. स्वाती और डॉ. दिव्या ने सीनियर रेजिडेंट के रूप में तैनाती ली है। डॉ. सयाना ने कहा कि सर्जरी विभाग में डॉक्टरों की तैनाती होने से मरीजों को बेहतर चिकित्सा सेवाएं मिलेंगी। नव नियुक्त डाॅ. राकेश रावत बेस अस्पताल के सर्जरी विभाग में वर्ष 2007 से 2014 तक सेवाएं दे चुके हैं। लगभग 11 साल बाद वह पुन: बेस चिकित्सालय में सेवाएं देने के लिए पहुंचे हैं। कहा-सर्जरी विभाग से लोगों को बेहतर चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता में रहेगा।
विज्ञापन