फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Ayodhya sent the soil and water of Devprayag

देवप्रयाग की मिट्टी और जल भिजवाया अयोध्या

Wed, 29 Jul 2020 11:00 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
Ayodhya sent the soil and water of Devprayag
देवप्रयाग बद्ररीश युवा पुरोहित संगठन ने पावन गेगा जल व मिट्र्र्र्रटी अयोध्या भिजवायी - फोटो : SHRINAGAR
श्री बदरीश युवा पुरोहित संगठन ने भगवान राम की तपस्थली देवप्रयाग से पावन गंगा जल व मिट्टी अयोध्या भिजवाई। संगठन के सचिव श्रीकांत बडोला ने बताया कि सतयुग के तीर्थ देवप्रयाग में भगवान राम ने रावण वध के बाद ब्रह्म हत्या के पाप का प्रायश्चित करने के लिए तप किया था। बताया कि श्री बदरीनाथ धाम के तीर्थपुरोहितों के स्थायी निवास देवप्रयाग में रघुनाथ का प्राचीन व भव्य मंदिर स्थित है। केदार खंड के अनुसार भगवान राम ने यही राजा दशरथ का पिंड दान किया था। कहा कि भगवान राम से जुड़े इस पावन स्थल का जल व मिट्टी मंदिर निर्माण के लिए आवश्यक मानते हुए युवा तीर्थ पुरोहितों ने इसे अयोध्या राममंदिर के लिए ट्रस्ट को भिजवाया है। इस मौके पर संगठन के विपुल सवासेरिया, अतुल कोटियाल, पूर्व सभासद विद्यार्थी पालीवाल व प्रकाश ध्यानी आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed