फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   An unknown animal killed the goats tied in the cowshed

Pauri News: गोशाला में बंधी बकरियों को अज्ञात जानवर ने मार डाला

Tue, 20 May 2025 10:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 20 May 2025 10:33 PM IST
विज्ञापन
An unknown animal killed the goats tied in the cowshed

विज्ञापन




पौड़ी। विकास खंड कल्जीखाल अंतर्गत ओलना गांव में बीते सोमवार की देर रात गोशाला में बंधी बकरियों को किसी अज्ञात जानवर ने मार डाला। ग्रामीणों ने गांव के आसपास फिर से किसी अज्ञात जानवर के सक्रिय होने की आंशका जताई है। बताया कि पूर्व में भी ब्लॉक के धारी, दिउसी आदि गांवों में इसी प्रकार से मवेशियों पर हमला कर उन्हें मार दिया था। क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता जगमोहन डांगी ने बताया कि सोमवार देर रावत को ओलना गांव निवासी त्रिलोक सिंह की तीन बकरियों को किसी जानवर ने मार डाला। बताया कि गोशाला में त्रिलोक सिंह की छह बकरियां बंधी थीं। जिसमें से तीन लापता हैं। बताया कि मरी हुई बकरियों के गले पर गहरे निशान दिखाई दे रहे हैं। जबकि अन्य कोई निशान नहीं हैं। वहीं गढ़वाल वन प्रभाग की पौड़ी रेंज के रेंज अफसर दिनेश नौटियाल ने बताया कि पूर्व में भी टीम ने लगातार गश्त कर ट्रेप कैमरे लगाए थे। जिसमें केवल गुलदार और भालू ही दिखाई दिए। उन्होंने क्षेत्र में किसी अज्ञात जानवर होने से इन्कार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed