{"_id":"62ea947e5dbac909aa4937a7","slug":"alaknanda-vihar-declared-african-swine-fever-infected-zone-shrinagar-news-drn4190175142","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलकनंदा विहार अफ्रीकन स्वाइन फीवर इन्फेक्टेड जोन घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलकनंदा विहार अफ्रीकन स्वाइन फीवर इन्फेक्टेड जोन घोषित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के अलकनंदा विहार में मृत सुअरों में अफ्रीकन स्वाइन फीवर की पुष्टि होने के बाद सुअरों को मारकर दफनाने की कार्रवाई शुरू हो गई है। पशुपालन विभाग और नगर निगम की संयुक्त टीम सुअरों को मार रही है।
शहर में अभी तक लगभग 320 पालतू सुअरों की मौत हो चुकी है। राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान की लैब में सुअरों में अफ्रीकन स्वाइन फीवर की पुष्टि हुई है। केंद्र सरकार की गाइड लाइन के अनुसार क्षेत्र में जीवित बचे हुए सुअरों को मारकर उनको दफनाया जाना है। इसके लिए पशु स्वामियों के लिए मुआवजे का भी प्राविधान है। स्थिति को देखतेे हुए बुधवार को जिलाधिकारी डॉ. विजय जोगदंडे ने अलकनंदा विहार को संक्रमित क्षेत्र और सर्विलांस जोन घोषित करते हुए सुअरों को मारने के आदेश जारी किए।
प्रशासन से आदेश मिलते ही बुधवार से सुअरों को मारने की प्रक्रिया शुरू हो गई। पशु चिकित्साधिकारी डॉ. वीएस बिष्ट ने पशु चिकित्साधिकारी श्रीकोट डॉ. उत्तम कुमार के नेतृत्व में सुअरों को मारने के लिए पांच सदस्यीय टीम गठित की है जबकि नगर निगम की ओर से स्वास्थ्य निरीक्षक शशि सिंह पंवार के नेतृत्व में टीम बनाई गई है। पहले दिन 20 सुअरों को इंजेक्शन से बेहोश कर मारा गया है।