{"_id":"6914c208ebf853fe490310c7","slug":"a-video-of-a-drunk-teacher-lying-on-the-roadside-went-viral-pauri-news-c-5-1-drn1086-833270-2025-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: शराब के नशे में सड़क किनारे पड़े शिक्षक का वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: शराब के नशे में सड़क किनारे पड़े शिक्षक का वीडियो वायरल
विज्ञापन
शराब के नशे में सड़क किनारे पड़े शिक्षक का वीडियो वायरल
थलीसैंण के एक विद्यालय का है शिक्षक, बीईओ ने जांच के निर्देश दिए
संवाद न्यूज एजेंसी
पौड़ी/ थलीसैंण। शराब के नशे में सड़क किनारे एक शिक्षक के पड़े होने का वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। ग्रामीणों के बनाए वीडियो में एक महिला कह रही है कि यह शिक्षक स्कूल समय में शराब के नशे में सड़क किनारे पड़ा हुआ है।
शिक्षा विभाग ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए दो सदस्यीय समिति गठित कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वीडियो विकासखंड थलीसैंण के राजकीय जूनियर हाईस्कूल मरोड़ा का बताया जा रहा है। ग्रामीणों के बनाए वीडियो में महिला बता रही है कि शिक्षक स्कूल के समय शराब के नशे में सड़क किनारे पड़ा है और बच्चे खेल रहे हैं। उन्होंने शिक्षा विभाग से उक्त शिक्षक को पद से हटाते हुए मरोड़ा विद्यालय में नए शिक्षक की तैनाती की मांग की है।
बीईओ थलीसैंण विवेक पंवार ने बताया कि जूनियर हाईस्कूल मरोड़ा में 34 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। जहां प्रधानाध्यापक के साथ एक एलटी शिक्षक तैनात हैं। प्रधानाध्यापक ने वीडियो का संज्ञान लिया है। इस मामले में ग्रामीणों ने भी शिकायत की है। बीईओ ने मामले की जांच के लिए जूनियर हाईस्कूल पलाण के प्रभारी प्रधानाध्यापक मो. इकराम व जूनियर हाईस्कूल देवधार के प्रधानाध्यापक आशीष को जांच अधिकारी नामित कर तीन दिन के भीतर रिपोर्ट उपलब्ध करने के निर्देश दिए हैं। जांच के बाद रिपोर्ट डीईओ बेसिक पौड़ी को भेजी जाएगी।