फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   मिसकाल करना किशोरी को पड़ा भारी

मिसकाल करना किशोरी को पड़ा भारी

Mon, 27 Oct 2014 05:32 AM IST
Pauri
Pauri Updated Mon, 27 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
कोटद्वार। पति के फोन पर मिसकाल देख एक महिला का माथा ठनका तो वह काल डिटेल निकालकर पति और अन्य लोगों के साथ लड़की के घर आ धमकी और उसकी जमकर पिटाई कर दी। घर में घुसकर मारपीट किए जाने से हंगामा हो गया। मामला पुलिस थाने तक पहुंचा जहां लड़की बेहोश हो गई। नतीजतन पुलिस को उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। किशोरी ने महिला, उसके पति और दो अन्य लोगों पर घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

देवीरोड निवासी एक युवक के फोन पर कुछ दिन पहले अज्ञात नंबर से मिसकाल देखकर पत्नी को शक हुआ। उसने काल डिटेल निकलवाई तो मिसकाल कालाबढ़ निवासी 11वीं में पढ़ने वाली एक किशोरी की निकली। शनिवार शाम के वक्त महिला अपने पति और दो अन्य के साथ किशोरी के घर आ धमकी। आरोप है कि महिला ने किशोरी के घर में घुसकर उससे जमकर मारपीट की। परिजनों ने किशोरी को अस्पताल में भर्ती कराया और घटना की शिकायत कोतवाली में कर दी।
विज्ञापन

रविवार सुबह पुलिस ने मामला जानने के लिए दोनो पक्षों को थाने में बुलाया। पुलिस दोनों पक्षों से बात कर ही रही थी कि इसी बीच किशोरी अचानक बेहोश होकर गिर पड़ी। इसपर पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस ने तुरंत किशोरी को राजकीय संयुक्त अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाने में किशोरी की मां की ओर से तहरीर दी गई है। महिला का आरोप है कि शनिवार शाम उसके घर में बेटी और बहू थी और वह किसी काम से बाहर गई हुई थी। उसने देवीरोड निवासी एक महिला पर उसके पति और दो अन्य लोगों के साथ घर में घुसकर उसकी बेटी के साथ मारपीट का आरोप लगाया है। कोतवाल प्रमोद शाह ने बताया कि किशोरी की मां की तरफ से तहरीर आई है। मामले की छानबीन की जा रही है।


...तो पहले से होती थी बात
बताया जा रहा है कि युवक और किशोरी की आपस में पहले से फोन पर बात होती थी जिसके चलते उसकी पत्नी को शक था। इसी संदेह के चलते उसने अपने पति की काल डिटेल निकलवाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed