फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   बेडरूम में तीन लोगों के बीच पहुंचा कोबरा

बेडरूम में तीन लोगों के बीच पहुंचा कोबरा

Sun, 26 Oct 2014 05:32 AM IST
Pauri
Pauri Updated Sun, 26 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
कोटद्वार। भाबर क्षेत्र के लछमपुर गांव के एक घर में ब्लैक कोबरा रात भर घर के लोगों के साथ बिस्तर पर पड़ा रहा। गनीमत रही कि उसने किसी को डसा नहीं। सूचना पर पहुंचे वन कर्मियों ने कोबरा पकड़कर जंगल में छोड़ा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात को लछमपुर निवासी श्यामलाल शर्मा अपनी बेटी और पत्नी के साथ कमरे में सो रहे थे। अचानक रात के करीब तीन बजे उनकी पत्नी के हाथ पर कोबरा टकराया उन्होंने कुछ चीज समझकर उसे हाथ से पकड़ा और साइड में कर दिया। बाद में उन्होंने कमरे की लाइट जलाई। लाइट जलाते ही फन फैलाकर बैठे ब्लैक कोबरा को देखकर उनके होश उड़ गए। इससे पहले वह कमरे में सोते बाकी लोगों को उठाती कोबरा बेटी के पांव के ऊपर से होते हुए बेड से नीचे उतर गया। कमरे के अंदर कोबरा होने की सूचना उन्होंने परिवार के अन्य सदस्यों को दी। देखते ही देखते पूरा मोहल्ला एकत्र हो गया। इतने में परिजनों ने सांप को भगाने का प्रयास किया। लेकन उसकी फन से निकली फुंकार से वे डर गए। उन्होंने उसे कमरे में पड़ रहने में भलाई समझी और वन विभाग को फोन किया। शनिवार सुबह वन विभाग के स्नैक कैचर स्पेस्लिस्ट रघुवीर सिंह ने बामुश्किल कोबरा को थैले में बंद किया। रेंज अधिकारी एसपी कंडवाल ने बताया कि ब्लैक कोबरा अत्यधिक जहरीले सांपों की श्रेणी में आता है। इसके डसने से आदमी की मौत हो सकती है। बताया कि इसको पकड़ने में जान का खतरा बना रहता है। इसे पकड़ने में विभागीय कर्मचारी बचन सिंह, राजेश सिंह, महिपाल सिंह और नरेंद्र सिंह रावत का सहयोग रहा उन्होेेेंने कोबरा को जंगल में छोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed