{"_id":"13-69840","slug":"Pauri-69840-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूजा-अर्चना के साथ गणेश उत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूजा-अर्चना के साथ गणेश उत्सव
Pauri
Updated Wed, 18 Sep 2013 05:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
दुगड्डा। नगर में चल रहे गणेश उत्सव का पूजा अर्चना के साथ मंगलवार को विधिवत समापन हो गया। इस दौरान नगर में शोभायात्रा निकाली गई। देर शाम गणेश की प्रतिमा को संगम में विसर्जित किया गया।
श्रीकृष्ण जन्मोत्सव समिति की ओर से नौ सितंबर से आयोजित कार्यक्रम मंगलवार को विधिवत रूप से संपन्न हो गया। समापन अवसर पर नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में शिव पार्वती की लीला, राधा कृष्ण की जोड़ी ने लोगों को मंत्रमुग्ध किया। इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता मनोज कुलाश्री, समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह नेगी, संरक्षक विजय पसबोला, कमलेश अग्रवाल, विपिन गर्ग, अनिल गोयल, संजीव कपूर आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन