फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   एक पार्क संवारा नहीं, दूसरा उजाड़ डाला

एक पार्क संवारा नहीं, दूसरा उजाड़ डाला

Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
Pauri
Pauri Updated Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
कोटद्वार। नगर पालिका परिषद के कामकाज का तरीका कुछ अलग है। जो चीजों को संवारता कम और बिगाड़ता ज्यादा है। सुंदरीकरण के नाम पर बुद्धा पार्क में साल भर पहले खूब तोड़ फोड़ की। इसे आज तक संवारा नहीं जा सका। पहले एक पार्क को संवार लिया जाता तो बेहतर था, मगर नगर पालिका ने मालवीय उद्यान पार्क की भी ये ही दशा कर दी है। एक पार्क पालिका से संवारा नहीं गया है, दूसरा भी उजाड़ दिया है।
विज्ञापन

नगर पालिका ने करीब एक साल पहले बुद्धापार्क के सुंदरीकरण का काम शुरू किया था। इस पर कुल बीस लाख रुपये का खर्च होना है। वहां पर पुरानी दीवारों और बेंचों को तोड़कर नया बनाया जा रहा है, लेकिन यह काम बरसात से बंद पड़ा है। पालिका प्रशासन हर बार जल्दी काम शुरू कराने की बात कह रहा है, मगर यह उसका सफेद झूठ बनकर रह जा रहा है। इस पार्क के लिए पालिका की जो योजना थी उसमें इसमें लाइटिंग, बैठने के स्थान, फव्वारे, घास आदि की व्यवस्था होनी है। हाल ये है कि पार्क का काम कब तक पूरा हो पाएगा, कोई बताने की स्थिति में नहीं है। इस पार्क का काम तो पालिका ने पूरा नहीं किया, उल्टा मालवीय उद्यान पार्क को भी तुड़वा दिया। इस पार्क का भी सुंदरीकरण किया जा रहा है। नगर पालिका परिषद के ठीक आगे इस पार्क के किनारे की दीवारों को इस समय तोड़ा जा रहा है। इस पार्क की दीवारों की ऊंचाई को बढ़ाए जाने की बात कही गई है, जिसमें तीन लाख रुपये का खर्च आएगा। ताकि कोई भी भी दीवार फांदकर अंदर न जा सके। जो भी जाए गेट से होकर ही जाए। मगर यह काम कब तक पूरा होगा, यह भी संशय से परे नहीं है।
विज्ञापन




कोट---

-पार्क में कई बार ऐसी शिकायतें आई हैं कि शाम के वक्त वहां पर कुछ असामाजिक तत्व घुसे रहते हैं। पुरानी दीवारों को फिर से नया बनाकर उनकी ऊंचाई बढ़ाई जा रही है। भविष्य में इसमें जाने आने के लिए समय निश्चित किया जाएगा। बुद्धापार्क के लिए एक दो दिन में चेक आने की उम्मीद है, उसके बाद तुरंत काम शुरू करा दिया जाएगा।- विजय पीएस चौहान, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed