{"_id":"13-53571","slug":"Pauri-53571-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाइप लाइन बिछे तो मिले पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाइप लाइन बिछे तो मिले पानी
Pauri
Updated Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वर। सनेह कोटड़ीढांग क्षेत्र में बिछ रही नई पाइप लाइन बिछाने का काम जलसंस्थान अभी तक पूरा ही नहीं करा पाया है। यहां करीब तीन सौ मीटर पाइप लाइन और बिछनी बाकी है। छह महीने से यहां पेयजल लाइन बिछाई का काम अधूरा पड़ा है। स्थिति यह है कि सर्दियों में भी लोगों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। अधिकांश लोगों को हैंडपंप पर निर्भर होना पड़ रहा है।
सनेह कोटड़ीढांग क्षेत्र में वर्षों पुरानी सवा इंच की पाइप लाइन बिछी हुई है। वर्तमान में मकानों की संख्या बढ़ने से इस पाइप से लोगों की पानी की जरूरत के मुताबिक पूरी आपूर्ति नहीं हो पा रही थी। इसके चलते जल संस्थान ने यहां पर चार इंच की मोटी पाइप लाइन बिछाने की योजना बनाई। गर्मियाें में इसका काम शुरू हुआ था। करीब 17 सौ मीटर लंबी इस पाइप लाइन को 90 प्रतिशत तक बिछाया जा चुका है। जबकि कुछ पाइप और बिछाए जाने हैं। लोग इंतजार कर रहे हैं कि कब पेयजल लाइन बिछाने का काम पूरा होगा और कब उस पर पानी चलेगा। वहीं लोगों में चरचा है कि जो ठेकेदार यहां पाइप लाइन बिछा रहा है उसका कहना है कि सड़क किनारे रखे कुछ पाइप चोरी भी हुए हैं। पूरे बरसात पाइप सड़क किनारे पड़े थे।
इंसेट
खेतों से होकर गुजरनी थी पाइप लाइन
बरसात शुरू होने के बाद लोगों ने खेतों में धान की फसल बो दी थी और पाइप लाइन को खेतों से होकर गुजारना था। उस समय विभाग का तर्क था कि धान की कटाई के तुरंत बाद पाइप लाइन बिछाने का काम शुरू कर दिया जाएगा, लेकिन अभी तक पाइप नहीं बिछे। पाइप अभी भी वहीं पर छोड़ रखे हैं।
विज्ञापन
क्या कहते हैं लोग
- पिछले एक साल से पानी की बहुत दिक्कत बनी है। बिना पानी का बिल चुकाया जा रहा है। विभाग को समस्या से अवगत कराते-कराते परेशान हो गए। नई पाइप लाइन बिछ रही थी लेकिन वह भी छह महीने से बंद पड़ी है। - मेहरबान सिंह बिष्ट।
- मोटी पाइप लाइन बिछाने से पानी की समस्या दूर हो सकती है। तल्ला सनेह कालोनी क्षेत्र में भी इस समय पानी की भारी दिक्कतें चल रही हैं। वीरेंद्र सिंह।
- बुढ़ापे की उम्र में पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है। कह रहे थेे कि नए पाइप बिछ रहे हैं, पाइप कब तक बिछेंगे और पानी कब आएगा यह पता नहीं। - जमोत्री देवी।
दो दिन में शुरू होगा काम
बिछाई जा रही पाइप लाइन पर एक दो दिन में काम शुरू करा दिया जाएगा। ठेकेदार को इस संबंध में बात करने के लिए बुलाया गया है। कुछ जगह पर वेल्डिंग का काम होना है। खाली खेतों में पाइप लाइन बिछाने का काम भी जल्द पूरा करा दिया जाएगा। - एसके राय, जेई जलसंस्थान कोटद्वार।