{"_id":"13-53418","slug":"Pauri-53418-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीफ इंजीनियर ऑफिस पर जडे़ ताले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चीफ इंजीनियर ऑफिस पर जडे़ ताले
Pauri
Updated Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
पौड़ी। विभिन्न मांगों को लेकर बुधवार को पेयजल निगम के अफसर और कर्मचारियों ने चीफ इंजीनियर ऑफिस में ताले जड़ दिए। इससे पहले, वहां पर प्रदर्शन किया गया। पेयजल निगम के कार्मिक निगम को राजकीय विभाग घोषित करने, विगत अगस्त माह में हुए समझौते पर कार्रवाई करने समेत कई मांगों को लेकर आंदोलित हैं। कार्मिकों ने समस्त बैठकों का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है।
आंदोलन के दूसरे दिन भी निगम के विभिन्न कार्यालयों के दर्जनों अधिकारियों और कर्मचारियों ने मुख्य अभियंता कार्यालय में प्रदर्शन किया। उन्होंने मुख्य अभियंता कार्यालय के सभी दफ्तरों में ताले जड़ दिए। इस मौके पर अधिकारी कर्मचारी संयुक्त समन्वय समिति के संयोजक मुश्ताक आलम, सह संयोजक पुरुषोत्तम ममंगाई ने शासन और सरकार पर अगस्त माह में हुए समझौते पर कोई रुचि न लेने आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि शासन के इस रवैये को किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में अवधेश कुमार, डीएस नेगी, दिलीप सिंह नेगी, जगदीश रावत, एमएम पंत, मनीश करारा, आरसी मिश्रा, श्रीचंद्र आर्य, प्रवींद्र रावत, बीएस नेगी, प्रदीप कठैत, धनेंद्र रावत, बलदेव बलूनी, महिताब पटवाल, कोमल मैठाणी समेत कई लोग शामिल थे।