फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   90 प्रतिभागियों में से नौ चयनित

90 प्रतिभागियों में से नौ चयनित

Mon, 19 Nov 2012 12:00 PM IST
Pauri
Pauri Updated Mon, 19 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
श्रीनगर। बैकुंठ चतुर्दशी में 29 नवंबर को होने वाले ‘श्रीनगर के सितारे’ कार्यक्रम की तैयारी के तहत रविवार को डांस ऑडिशन में बड़ी संख्या में युवाओं ने प्रतिभाग किया। कुल 90 प्रतिभागियों में से ऑडिशन के बाद नौ प्रतिभागियों का चयन किया गया, जो 25 नवंबर को मेगा ऑडिशन में प्रतिभाग करेंगे। मेगा ऑडिशन में चयनित होने वाले पांच प्रतिभागियों को ही 29 नवंबर को ‘श्रीनगर के सितारे’ कार्यक्रम में प्रतिभाग का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन

जीजीआईसी में हुए डांस ऑडिशन में क्षेत्र के युवाओं ने बड़ी संख्या में प्रतिभाग किया। ऑडिशन में कुल नौ प्रतिभागियों का चयन किया गया। जबकि दो ग्रुप डांस को भी ऑडिशन के बाद मेगा ऑडिशन के लिए शामिल किया गया है। सुबह 11 बजे से ही शुरू किया गया डांस ऑडिशन शाम पांच बजे तक चला। निर्णायक रहे डा. सुदेश जुगराण और विपिन नौटियाल ने बताया कि ऑडिशन में चयन का आधार बच्चों का आत्मविश्वास, स्टेज परफोरमेंस, ड्रेस एंड मेकअप तथा डांस के समय उसके हाव-भाव समेत कई बातें रखी गई थीं। इस मौके पर कार्यक्रम प्रभारी सुधांशु नौडियाल और सह प्रभारी परवेज अहमद मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed