{"_id":"13-53113","slug":"Pauri-53113-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"गलत ट्रेन में बैठकर किशोर पहुंचे कोटद्वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गलत ट्रेन में बैठकर किशोर पहुंचे कोटद्वार
Pauri
Updated Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
कोटद्वार। दिल्ली से गलत ट्रेन में बैठे दो किशोर कोटद्वार पहुंच गए। दोनों किशोर एक ही मोहल्ले के रहने वाले हैं। दोनों ही बृहस्पतिवार को दिल्ली से ट्रेन में चढे़ थे। थोड़ी देर बाद ही उन्हें नींद आ गई और वह सोते हुए सीधे कोटद्वार पहुंच गए।
दोनों किशोर दिल्ली के करावल नगर के रहने वाले हैं। यहां पहुंचे किशोर 13 वर्षीय कपिल ने बताया कि वह और उसका दोस्त अभिषेक को खुर्जा जाना था। काफी देर तक बैठे रहने के बाद दोनों को नींद आ गई। रात को नींद तो टूटी, लेकिन दोनों सही जगह का अंदाजा नहीं लगा सके। कपिल ने बताया कि दोनों सुबह कोटद्वार पहुंचे तो कुछ समझ में नहीं आ रहा था। इस पर दोनों ने स्टेशन पर ही किसी युवक को अपने घर पर बात कराने को कहा। युवक ने दोनों किशोरों के घर पर फोन से बात करा दी। उनके परिजनों ने युवक से दोनों को कोतवाली में पहुंचा देने का अनुरोध किया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दोनों के परिजनों से बात कर ली गई है। देर शाम तक दोनों के परिजनों के यहां पहुंचने पर दोनों को उनके हवाले कर दिया जाएगा।