{"_id":"48611","slug":"Pauri-48611-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुकेश के मदद के लिए पहुंच रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुकेश के मदद के लिए पहुंच रहे लोग
Pauri
Updated Mon, 10 Sep 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
श्रीनगर। बेस अस्पताल में ब्रेन ट्यूबर कुलेसिस से पीड़ित 11 वर्षीय मुकेश के इलाज के लिए दूर-दूर से लोग मदद को पहुंच रहे हैं। कोटद्वार से सिद्धबली सरिया कंपनी में कार्य करने वाले कर्मचारियों ने 22 हजार रुपये की मदद मुकेश के लिए बेस अस्पताल भेजी। मुकेश की हालत में भी अब धीरे-धीरे सुधार हो रहा है।
मुकेश की सीटी स्कैन की रिपोर्ट देखने के बाद उसे एमआरआई (मैग्नेटिक रेजुनेंस इमेज) की सलाह दी गई, लेकिन बेस अस्पताल में एमआरआई की सुविधा उपलब्ध नहीं है। यह देहरादून या दिल्ली में ही होगा। अमर उजाला में मुकेश के संबंध में खबर प्रकाशित होने के बाद बेस अस्पताल में मुकेश को देखने और उसकी मदद करने वालों का तांता लगा हुआ है। बाल रोग विभाग के डा. अमर उपाध्याय, डा. व्यास कुमार राठौर तथा डा. नेहा बड़ी शिद्दत के साथ मुकेश के इलाज में जुटे हुए हैं। रविवार को मुकेश की हालत में सुधार हुआ है, जिस पर डाक्टरों तथा उसके शुभचिंतकों ने थोड़ी राहत ली है। गढ़वाल विवि के छात्रों प्रीतम, आयुष, रेनू सकलानी, कुलदीप, कला भंडारी, अरुण नेगी, पवन नेगी, सुबोध और ममता ने सीएम से भी मुकेश के लिए मदद मांगी है।