फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Padayatris are spreading awareness about cleanliness and conservation.

Pauri News: स्वच्छता व संरक्षण की अलख जगा रहे पदयात्री

Sat, 10 Oct 2026 07:03 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Sat, 10 Oct 2026 07:03 PM IST
विज्ञापन
Padayatris are spreading awareness about cleanliness and conservation.
देवप्रयाग। मां गंगा की स्वच्छता, निर्मलता और अविरलता को बनाए रखने के उद्देश्य से कांग्रेस सेवा दल द्वारा गंगोत्री से शुरू की गई अविरल गंगा यात्रा रविवार को तीर्थनगरी देवप्रयाग पहुंची।
विज्ञापन

गंगोत्री व गोमुख से लेकर गंगासागर तक कुल 2,550 किलोमीटर की दूरी तय करने वाली इस यात्रा का पहला चरण 12 अक्तूबर को हरिद्वार में संपन्न होगा। यात्रा के प्रतिनिधियों विजेंदर मेव, अमिता विश्वकर्मा व दिनेश ने बताया कि सदियों से पूजी जाने वाली गंगा नदी आज मानवीय लापरवाही और व्यावसायिक गतिविधियों के कारण प्रदूषण का शिकार हो रही है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यात्रा में राजस्थान, केरल, महाराष्ट्र, दिल्ली, हरियाणा सहित आठ राज्यों से आए 17 लोग शामिल हैं। इस अवसर पर कांग्रेस सेवा दल संयोजक अजब सिंह, कांग्रेस जिलाध्यक्ष उत्तम सिंह असवाल, त्रिवेंद्र रावत, रामलाल नौटियाल, राजेंद्र आर्य, रवि शंकर, लक्ष्मण आशदा, अरविंद संदू, तारा, रणदीप तुषार आदि लोग मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed