{"_id":"6aca3edfdb36cc6b010b864c","slug":"kirtinagar-kshetra-panchayat-meeting-on-the-24th-work-of-18-departments-to-be-discussed-shrinagar-news-c-53-1-sdrn1038-127301-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: कीर्तिनगर क्षेत्र पंचायत की बैठक 24 को, 18 विभागों के कार्यों पर होगी चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: कीर्तिनगर क्षेत्र पंचायत की बैठक 24 को, 18 विभागों के कार्यों पर होगी चर्चा
Sat, 10 Oct 2026 07:04 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Sat, 10 Oct 2026 07:04 PM IST
विज्ञापन
कीर्तिनगर। क्षेत्र पंचायत कीर्तिनगर की बैठक 24 अक्तूबर को सुबह 11 बजे विकासखंड मुख्यालय स्थित सभागार में आयोजित होगी। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख अचला खंडेवाल करेंगी। बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा के साथ क्षेत्रीय समस्याओं और विकास कार्यों पर चर्चा की जाएगी। खंड विकास अधिकारी सुमन लता ने बताया कि
बैठक के एजेंडे में पिछली बैठक की कार्यवाही की पुष्टि के साथ विद्युत, उरेडा, कृषि, उद्यान, स्वास्थ्य, शिक्षा, खाद्य एवं आपूर्ति, वन, राजस्व और पुलिस विभाग के कार्य शामिल हैं। इसके अलावा लोक निर्माण, ग्रामीण निर्माण, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, सिंचाई, जल निगम, जल संस्थान और स्वजल से जुड़े विषयों पर भी चर्चा होगी।
समाज कल्याण, श्रम, सेवायोजन, बाल विकास, सहकारिता, युवा कल्याण, पशुपालन, दुग्ध, मत्स्य, ग्राम्य विकास, पंचायतीराज, पर्यटन और परिवहन विभाग के कार्य भी एजेंडे में शामिल हैं। उन्होंने बैठक में क्षेत्र पंचायत सदस्यों, ग्राम प्रधानों और जिला पंचायत सदस्यों से प्रतिभाग करने की अपील की गई है। संवाद