फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Outrage expressed by burning an effigy; demanded videography of the voting process and CCTV footage.

Pauri News: पुतला फूंककर जताया आक्रोश, मतदान की वीडियोग्राफी और सीसीटीवी फुटेज मांगी

Sat, 10 Oct 2026 07:01 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Sat, 10 Oct 2026 07:01 PM IST
विज्ञापन
Outrage expressed by burning an effigy; demanded videography of the voting process and CCTV footage.
श्रीनगर। एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विवि में छात्रसंघ चुनाव में कथित धांधली के विरोध में शनिवार को छात्रों ने कुलपति कार्यालय के बाहर विवि प्रशासन का पुतला फूंककर प्रदर्शन किया। अभाविप से अध्यक्ष पद के प्रत्याशी रहे भुवन चमोली और आर्यन छात्र संगठन से महासचिव पद के प्रत्याशी पंकज फर्स्वाण के नेतृत्व में छात्र कुलपति कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए। पुतला दहन के दौरान छात्रों और सुरक्षा कर्मियों के बीच तीखी बहस हुई।
विज्ञापन

भुवन चमोली ने चुनाव में 1730 वोटों की धांधली का आरोप लगाते हुए जांच और मतदान केंद्रों की वीडियोग्राफी उपलब्ध कराने की मांग की। वहीं, पंकज फर्स्वाण ने कहा कि मतदान के दिन प्रवेश द्वारों पर 3938 छात्रों की स्कैनिंग हुई जबकि 5208 वोट पड़े। उन्होंने इस अंतर पर स्पष्टीकरण देने के साथ सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध कराने की मांग की।
विज्ञापन

भुवन चमोली ने बताया कि कुलसचिव प्रो. वाईपी रैवानी और छात्र सलाहकार प्रो. एमएम सेमवाल से वार्ता के बाद भी छात्र धरने पर डटे रहे। देर शाम बिड़ला परिसर निदेशक प्रो. हरभजन सिंह चौहान ने सोमवार तक सिटिंग जज की अध्यक्षता में कमेटी गठित कर मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद छात्रों ने धरना समाप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed