{"_id":"5ccc7112bdec22071c2dea37","slug":"91556902162-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्या मंदिर श्रीकोट ने जीती टी-20 स्कूली क्रिकेट प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्या मंदिर श्रीकोट ने जीती टी-20 स्कूली क्रिकेट प्रतियोगिता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। सरस्वती विद्या मंदिर श्रीकोट ने टी-20 स्कूली क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब जीत लिया है। फाइनल मैच में विद्या मंदिर ने रेनबो पब्लिक स्कूल चौरास को 58 रन से हराया। प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि तहसीलदार सुनील राज और विशिष्ट अतिथि हयात सिंह झिंक्वाण ने प्रतिभागियों को ट्राफी दी।
रोटरी क्लब और मैक्स इंस्टीट्यूट की ओर से आयोजित स्कूली क्रिकेट प्रतियोगिता का शुक्रवार को समापन हो गया है। फाइनल मैच में विद्या मंदिर श्रीकोट व रेनबो पब्लिक स्कूल चौरास का रोमांचक मुकाबला हुआ। रेनबो ने टॉस जीत कर पहले फील्डिंग का निर्णय लिया। विद्या मंदिर ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 191 रनों का स्कोर खड़ा किया। नवीन उनियाल ने 35 गेंदों में 64 और 22 गेंदों में और कैलाश ने 22 गेंदों में 50 रन बनाए। रेनबो के अमन ने 3 ओवर में 3 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए रेनबो के खिलाड़ी 16.2 ओवर में 134 रन बनाकर ढेर हो गए। हालांकि शोभित रावत ने 16 गेंदों में 45 और शशांक रावत ने 7 गेंदों में 14 रन बनाकर टीम को संभालने की कोशिश की। विद्या मंदिर ने 58 रन से मैच जीत लिया। 4 ओवर में 9 रन देकर 2 विकेट झटकने वाले आशुतोष मैन ऑफ द मैच रहे। शशांक रावत मैन ऑफ द सीरिज, राहुल पटवाल बेस्ट विकेट कीपर, गौरव लिंगवाल बेस्ट बेट्समैन और आशुतोष बेस्ट बॉलर घोषित किए गए। इस अवसर पर प्रदीप मल्ल, राकेश सेमवाल, नवल किशोर जोशी, डा. हरीश भट्ट व एसएन कोठियाल आदि मौजूद थे।