{"_id":"5ce03a5abdec2207626c474e","slug":"81558198874-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक हीने में गलत हाथों में ना जाय जकात: ईमाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाक हीने में गलत हाथों में ना जाय जकात: ईमाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौड़ी। जिला मुख्यालय पौड़ी में इमाम ने अवाम (जनता) से बिना पुख्ता पहचान के जकात (दान) नहीं देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि रमजान के पाक महीने में जकात के लिए कई लोग शहर में आ रहे हैं, लेकिन बिना तस्दीक (पहचान) किसी को भी जकात नहीं दी जाए। वहीं पुलिस का कहना है कि शहर में हर किसी का भौतिक सत्यापन किया जा रहा है।
जिला मुख्यालय पौड़ी स्थित मदीना मस्जिद के इमाम काजी मौ. जुल्फिकार ने अवाम (जनता) से अपील की है। उन्होंने कहा कि इन दिनों रमजान का पाक महीना चल रहा है। इस महीने मुस्लिम समुदाय के लोग अपनी कुल आय के 2.5 प्रतिशत धनराशि जकात (दान स्वरूप) में देते हैं। इमाम ने कहा कि रमजान के इस पाक महीने में जकात लेने के नाम से शहर में बिना पहचान के कई लोग घूम रहे हैं। उनकी तस्दीक (पहचान) किए बिना जकात नहीं दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि हम जो जकात दे रहे हैं, वह सही हाथों में जानी चाहिए ताकि जरूरतमंद व्यक्ति को उसकी असल मदद मिल सके। कोतवाल पौड़ी एलएस कठैत ने बताया कि शहर में आने-जाने वाले सभी लोगों की पहचान की जा रही है।