फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   टैक्सी-मैक्सी संचालकों व स्वामियों को मंजूर नहीं नई यातायात व्यवस्था

टैक्सी-मैक्सी संचालकों व स्वामियों को मंजूर नहीं नई यातायात व्यवस्था

Sun, 12 May 2019 10:47 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 12 May 2019 10:47 PM IST
विज्ञापन
टैक्सी-मैक्सी संचालकों व स्वामियों को मंजूर नहीं नई यातायात व्यवस्था
पौड़ी। जिला मुख्यालय पौड़ी में टैक्सी-मैक्सी वाहन संचालकों को नई यातायात व्यवस्था मंजूर नहीं है। मुख्यालय में आयोजित बैठक में वाहन संचालकों व स्वामियों ने नई यातायात व्यवस्था के तहत एक प्वाइंट पर नहीं जाने का निर्णय लिया। उन्होंने एक प्वाइंट से संचालित हो रहे वाहनों को यूनियनों में पंजीकृत नहीं होने की बात कही। वहीं पुलिस प्रशासन ने वाहनों के सुचारु संचालन का दावा किया।
विज्ञापन

रविवार को मुख्यालय में टैक्सी-मैक्सी वाहन संचालकों व स्वामियों की बैठक हुई। इसमें टाटा सूमो ओनर्स समिति के अध्यक्ष महेंद्र सिंह भंडारी, टैक्सी-मैक्सी यूनियन के अध्यक्ष राकेश रावत व महिंद्रा एंड महिंद्रा ग्रामीण टैक्सी यूनियन के उपाध्यक्ष बलदेव सिंह ने कहा कि वाहन संचालक व स्वामियों को नई यातायात व्यवस्था मंजूर नहीं है। उन्होंने कहा कि बस अड्डा निर्माणाधीन है, वहां जाना जोखिम भरा है। पालिका व जिला प्रशासन दुर्घटना को लेकर जिम्मेदारी लेने को तैयार नहीं है। उन्होंने कहा कि नई व्यवस्था के तहत एक प्वाइंट से जो वाहन संचालित हो रहे हैं, वे किसी भी यूनियन में पंजीकृत नहीं हैं। उन्होंने कहा कि जिला व पुलिस प्रशासन जल्द ही हमारी समस्या के समाधान को लेकर ठोस निर्णय नहीं लेता है तो आचार संहिता खत्म होने के बाद वाहन संचालक व स्वामी ठोस निर्णय लेंगे। कोतवाल पौड़ी एलएस कठैत ने बताया कि नई यातायात व्यवस्था के तहत समस्त वाहन सेवाओं का संचालन एक प्वाइंट से शुरू हो गया है। इस अवसर पर टैक्सी-मैक्सी यूनियन के सचिव सुमन नेगी, परमजीत सिंह, वीरेंद्र सिंह, गणेश नौटियाल, कुलवीर रावत, मंजीत रावत व जयवीर सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed