फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   80 percent people relieved from exercise at home

घर में व्यायाम करने से 80 फीसदी लोग हुए तनाव मुक्त

Tue, 07 Jul 2020 09:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
80 percent people relieved from exercise at home
गढ़वाल विवि के शारीरिक शिक्षा विभाग की ओर से कराए गए सर्वेक्षण के अनुसार लॉकडाउन के दौरान 80 प्रतिशत लोगों को घर पर व्यायाम करने से मानसिक तनाव को दूर करने में मदद मिली है। वहीं 76 प्रतिशत ने यह माना कि यदि वह पहले से ही घर पर व्यायाम करते तो उनका स्वास्थ्य बेहतर रहता। हालांकि लोग खुली हवा में व्यायाम करना चाहते हैं।
विज्ञापन

गढ़वाल विवि के शारीरिक शिक्षा विभाग की ओर से गत जून माह में ‘होम वर्क आउट’ लाभ एवं जटिलताएं विषय पर प्रश्नावली तैयार एक ऑनलाइन सर्वेक्षण कराया गया। इस सर्वेक्षण में 16 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के 500 से अधिक लोगों ने प्रतिभाग किया। सर्वेक्षण में प्रमुख रुप से यह तथ्य उभर कर आया कि इस वैश्विक महामारी के दौर में बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी फिटनेस पर ध्यान देना शुरू किया है। नियमित रुप से घर में व्यायाम करने वालों की संख्या में काफी वृद्धि हुई है। लोग व्यायाम के साथ-साथ अपने खान-पान पर भी ध्यान दे रहे हैं। शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष डा. मुकुल पंत ने सर्वेक्षण के नतीजों के बारे में बताया। कहा कि लोगों द्वारा नियमित व्यायाम करना, अपने परिवार को इसमें शामिल करना, नए-नए व्यायामों की रचना करना, अपने खान-पान पर ध्यान देना और मानसिक तनाव को दूर करने में इसका लाभ लेना सकारात्मक संकेत हैं। इस प्रक्रिया को जीवनचर्या का अभिन्न हिस्सा बनाना होगा। इससे न केवल मानसिक एवं शारीरिक स्वस्थता बढ़ेगी बल्कि उनकी कार्यक्षमता भी बढ़ेगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed