फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   पीएमजीएसवाई की सुस्त रफ्तार पर जताई नाराजगी

पीएमजीएसवाई की सुस्त रफ्तार पर जताई नाराजगी

Thu, 21 Feb 2019 09:58 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 21 Feb 2019 09:58 PM IST
विज्ञापन
पीएमजीएसवाई की सुस्त रफ्तार पर जताई नाराजगी
श्रीनगर/रुद्रप्रयाग। बीस सूत्री कार्यक्रम (बीसूका) उपाध्यक्ष नरेश बंसल ने पीएमजीएसवाई (प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना) की सुस्त रफ्तार पर नाराजगी जताई। उन्होंने तेजी के साथ कार्य पूर्ण कर लक्ष्य को हासिल करने के निर्देश दिए हैं। रुद्रप्रयाग में भी पीएमजीएसवाई की सुस्त चाल पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने कहा कि विभाग एक माह में एक किमी सड़क का निर्माण भी नहीं कर पाया।
विज्ञापन

बीसूका उपाध्यक्ष बंसल ने नगर पालिका सभागार श्रीनगर में विभागीय अधिकारियों के साथ पौड़ी जिले के बीसूका 2018-19 की समीक्षा की। उन्होंने बैठक में अनुपस्थित स्वास्थ्य और वन विभाग के अधिकारियों का स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए। उन्होंने सीडीओ को निर्देश दिए कि अगली बार समीक्षा बैठक के साथ ही एक ब्लाक में जाकर योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया जाएगा। इस अवसर पर बताया गया कि जनपद में 16 कार्यक्रमों में ए श्रेणी, 3 में बी और 2-2 सी व डी श्रेणी हासिल की है। रिवॉल्विंग फंड प्राप्त स्वयं सहायता समूह को डी श्रेणी मिलने पर एपीडी जिला ग्राम्य विकास अभिकरण सुनील कुमार ने बताया कि बजट के अभाव से प्रगति कम है। बजट आते ही लक्ष्य हासिल हो जाएगा। उपाध्यक्ष ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान कहा कि टीकाकरण में राज्य ने देश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने प्रतिरक्षण कार्यक्रम को बी से ए श्रेणी में लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड अटल आयुष्मान योजना के तहत लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड बनाने हेतु समस्त अधिकारी सहयोग करेंगे। क्षेत्र में शिविर लगाकर गोल्डन कार्ड व आधार कार्ड बनवाए जाए। जिससे क्षेत्र में कोई भी व्यक्ति इस योजना से वंचित न रहे। बैठक में इस मौके पर सीडीओ दीप्ति सिंह, बीस सूत्रीय जिला स्तरीय समिति के सदस्य सुरेंद्र सिंह नेगी, डीडीओ वेद प्रकाश, एपीडी सुनील कुमार, उप निदेशक अर्थ एवं संख्या डा. डीसी बडोनी व जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी निर्मल कुमार शाह आदि उपस्थित थे। वहीं रुद्रप्रयाग जिले के विकास भवन सभागार में हुई बैठक में उपाध्यक्ष नरेश बंसल ने सभी विभागीय अधिकारियों को कार्यों को तेजी के साथ समय पर पूरा करने को कहा। इस मौके पर पेयजल निगम को लक्ष्य पूरा करने के बारे में पूछा गया, जिस पर सहायक अभियंता प्रवीण शाह ने बताया कि 50 किमी लंबी जवाड़ी-रौंठिया पेयजल योजना पर टेस्टिंग का कार्य किया जा रहा है। इस मौके पर नवनिर्वाचित सदस्य गिरवीर सिंह रावत, उप निदेशक दिनेश बडोनी, चीफ कार्टोग्राफर जेसी चंदोला, सीडीओ एनएस रावत, डीएफओ मयंश शेखर झा, डीडीओ एएस गुंज्याल समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed