{"_id":"5b3665204f1c1bf16e8ba766","slug":"61530291488-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पौड़ी में आफत बनकर बरसी बारिश, दस मार्ग बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पौड़ी में आफत बनकर बरसी बारिश, दस मार्ग बंद
Updated Fri, 29 Jun 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौड़ी। मंडल मुख्यालय और आसपास के क्षेत्रों में बारिश एक बार फिर आफत बनी है। मलबा आने से दस मोटर मार्ग बंद हो गए हैं। खंडा-लिंक मार्ग पर भारी मलबा आने से इस मार्ग के नौ जुलाई से पहले खुलने के आसार नहीं है।
क्षेत्र में मुसौली-तेलधार, ऐता-चरेक मोटर मार्ग और कसानी-ठेसवानी मोटर मार्ग सहित दस सड़कें मलबा आने से बंद हो गई हैं। बीते दिनों हालांकि जिलाधिकारी सुशील कुमार की ओर से लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए थे कि किसी भी मार्ग को खोलने में 24 घंटे से अधिक का समय न लिया जाए, लेकिन खंडा-लिंक मार्ग पर इतना अधिक मलबा आ गया है कि विभागीय अधिकारियों ने इतने कम समय पर इसे खोलने में हाथ खड़े कर दिए हैं। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि मार्ग को नौ जुलाई तक खोला जा सकेगा, जबकि अन्य मार्ग एक से दो दिन के भीतर खोल दिए जाएंगे।