{"_id":"5c55c341bdec22739402a81f","slug":"51549124417-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"24 को होगा होली मिलन समारोह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
24 को होगा होली मिलन समारोह
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौड़ी। विकास खंड कल्जीखाल मुख्यालय में 24 फरवरी को होली मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा। समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ ही होली के रंग घुलेंगे।
शनिवार को विकास खंड कल्जीखाल मुख्यालय सभागार में बैठक का आयोजन किया गया। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख महेंद्र सिंह राणा ने बताया कि 24 फरवरी को होली मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसमें गढ़कला सांस्कृतिक संस्था के कलाकार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे। प्रसिद्ध लोक गायक अनिल बिष्ट व लोक गायिका संगीता ढौंडियाल की प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रहेंगी। राणा ने बताया कि समारोह को लेकर संयोजक समितियों का भी गठन कर लिया गया है। इसमें दिगंबर सिंह रावत मंच व पांडाल व्यवस्था संयोजक, संजय डबराल स्वागत समिति, कनिष्ठ प्रमुख दरबान सिंह नेगी अनुशासन समिति, अर्जुन पटवाल भोजन व्यवस्था, जगपाल नेगी महिला मंगल दल सम्मान समिति व जगमोहन डांगी को प्रचार-प्रसार समिति का संयोजक बनाया गया है। उन्होंने बताया कि अनिल नेगी असवालस्यूं पट्टी, वीरेंद्र बिष्ट पटवालस्यूं, पूरण सिंह कफोलस्यूं व केशवानंद आर्य को मनियारस्यूं पट्टी के संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है। इस अवसर पर ज्येष्ठ प्रमुख महेंद्र कुमार, पूर्व जिला पंचायत सदस्य त्रिभुवन उनियाल, गणेश वीरान, क्षेत्र पंचायत सदस्य सुभाष, रविंद्र बिष्ट, राकेश असवाल, जयकृत थपलियाल, रतन लाल, यशोदा देवी, सुमन देवी व रोशनी देवी आदि मौजूद थे।