{"_id":"5cd99b53bdec220755417f7a","slug":"41557764947-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिथि शिक्षको की सेवा विस्तार का मामला लटका, परीक्षा केंद्र विभाग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिथि शिक्षको की सेवा विस्तार का मामला लटका, परीक्षा केंद्र विभाग परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। गढ़वाल विवि में अतिथि शिक्षकों के सेवा विस्तार का मामला लटक गया है। विवि प्रशासन ने कुछ दिन पूर्व अतिथि शिक्षकों को सेवा विस्तार का आश्वासन दिया था। वहीं विवि के अधिकारी इस संबंध में कुछ भी कहने से बच रहे हैं। सेवा विस्तार का मामला लटकने का प्रभाव बिड़ला परिसर परीक्षा केंद्र व्यवस्थापक कार्यालय पर भी पड़ा है।
गढ़वाल विवि के तीनों परिसरों में कार्यरत करीब 250 अतिथि शिक्षकों का अनुबंध बीते 8 मई को समाप्त हो गया था। कुछ दिन पूर्व अतिथि शिक्षकों ने प्रभारी कुलपति प्रो. एससी बागड़ी से वार्ता कर सेवा विस्तार की मांग की थी। कुलपति ने इन अतिथि शिक्षकों को आश्वासन दिया था। विवि प्रशासन की ओर से अतिथि शिक्षकों के सेवा विस्तार को तय माना जा रहा था। इसलिए बिड़ला परिसर परीक्षा केंद्र व्यवस्थापक कार्यालय की ओर से इन सभी अतिथि शिक्षकों की 15 मई से परीक्षा ड्यूटी भी लगाई गई थी, लेकिन अब सेवा विस्तार का मामला लटकने से परीक्षा केंद्र विभाग खासा परेशान है। परीक्षा केंद्र कर्मचारियों को अब फिर से ड्यूटी चार्ट बनाना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि अतिथि शिक्षकों की सेवा विस्तार से संबंधित अधिकारी मुख्यालय से बाहर हैं। जिससे सेवा विस्तार का मामला लटक गया है। जब इस संबंध में कुलपति से फोन पर जानकारी मांगी गई तो उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। जिस पर कुलपति प्रो. नौटियाल को व्हटसएप पर मैसेज भी किया गया। लेकिन उन्होने उसका जवाब भी नहीं दिया।
एक सप्ताह में करें सभी परीक्षा परिणाम घोषित
श्रीनगर। कुलपति प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल ने परीक्षा विभाग को एक सप्ताह के भीतर सभी परिणाम घोषित करने के निर्देश दिए हैं। छात्र 15 मई तक परीक्षा परिणाम घोषित किए जाने की मांग कर रहे हैं। सोमवार को कुलपति प्रो. नौटियाल ने कुलसचिव सहित परीक्षा विभाग के अधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान परीक्षा परिणाम घोषित करने मे आ रही दिक्कतों पर भी चर्चा की गई। कुलसचिव डा. एके झा ने बताया कि कुलपति ने एक सप्ताह के भीतर सभी परिणाम घोषित करने के निर्देश दिए हैं।