{"_id":"5c6c3452bdec2225060d88ff","slug":"41550595154-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निबंध में रिया व कविता पाठ में अंजलि रही अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निबंध में रिया व कविता पाठ में अंजलि रही अव्वल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौड़ी विकास खंड कोट स्थित संकुल बालमणा की ‘सपनों की उड़ान’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें निबंध, कविता पाठ, वाद-विवाद, सपनों के चित्र सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संकुल के 12 प्राथमिक व पांच जूनियर हाईस्कूलों के 100 से अधिक छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
समग्र शिक्षा अभियान के तहत संकुल बालमणा की ‘सपनों की उड़ान’ कार्यक्रम का आयोजन राप्रावि जामलाखाल में किया गया। कार्यक्रम में जूनियर स्तर की निबंध प्रतियोगिता में रिया प्रथम, साक्षी असवाल द्वितीय व निशा तृतीय स्थान पर रही। कविता पाठ में अंजलि प्रथम, साक्षी द्वितीय व प्रियांशु ने तृतीय स्थान पाया। फैंसी ड्रेस में प्रिंस प्रथम व अखिल द्वितीय स्थान पर रहा। सपनों के चित्र में राधिका प्रथम, गौरव द्वितीय व काजल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लोकनृत्य प्रतियोगिता में राआजूहा सल्डा प्रथम, राजूहा जामलाखाल द्वितीय व राजूहा पंचूर तृतीय स्थान पर रहा। नुक्कड़ नाटक में राजूहा पंचूर प्रथम व राआजूहा सल्डा ने द्वितीय स्थान हासिल किया। क्विज प्रतियोगिता में राआजूहा सल्डा प्रथम, राजूहा जामलाखाल और राजूहा कंडीवट तृतीय रहा। वाद-विवाद प्रतियोगिता में साहिल व शुभम प्रथम, ऋषभ व नीरज द्वितीय और सारिका व साक्षी की जोड़ी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विज्ञान प्रदर्शनी में राआजूहा सल्डा पहले व राजूहा जामलाखाल दूसरे स्थान पर रहा। प्राथमिक स्तर की कविता पाठ में साक्षी प्रथम, शीतल द्वितीय व मनीषा तृतीय स्थान पर रही। फैंसी ड्रेस में अवंतिका प्रथम, सानिया व शीतल द्वितीय तथा निकिता तृतीय स्थान पर रही। निबंध प्रतियोगिता में कोमल ने पहला, रोहित ने दूसरा व ईशांत ने तीसरा स्थान हासिल किया। सपनों के चित्र में कोमल रावत प्रथम, हितेश द्वितीय व मोनिका तृतीय स्थान पर रही। वाद-विवाद प्रतियोगिता में मानसी रावत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। एसएमसी की प्रस्तुतियों में राप्रावि वीरखाल प्रथम व राजूहा जामलाखाल द्वितीय रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता अनीता उनियाल, संयोजन भूपेंद्र रावत, संचालन प्रमोद व सुदर्शन पुंडीर ने किया। प्रदीप कुमार, जयंती, सुषमा चौहान, चंद्र किशोरी, शशि मेवाड़, रीना आर्य, पूजा निराला, यशवंती राणा, अंजना कोठियाल, कुसुम रावत, राजेंद्र पंवार, मीना बिष्ट व सरोजनी नेगी निर्णायक रहे।