{"_id":"5cd99b4fbdec220754346985","slug":"31557764943-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएचपीसी के प्रबंध निदेशक ने जानी कोटली भेल परियोजना की स्थिति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनएचपीसी के प्रबंध निदेशक ने जानी कोटली भेल परियोजना की स्थिति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
देवप्रयाग। नेशनल हाइड्रोपावर कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक (तकनीक) तथा भारत सरकार से नामित निदेशक ने कोटली भेल जलविद्युत परियोजना का दौरा कर वास्तविक स्थित का जायजा लिया। कहा कि परियोजना के निर्माण से स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर उपलब्ध होने के साथ ही क्षेत्र का विकास भी किया जाएगा।
सोमवार को नेशनल हाइड्रोपावर कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक बलराज जोशी, तकनीक निदेशक जनार्दन चौधरी तथा भारत सरकार से नामित निदेशक सत्यप्रकाश मंगल ने कोटली भेल जलविद्युत परियोजनाओं का दौरा कर वर्तमान स्थिति का जायजा लिया। कोटली भेल के कार्यपालक निदेशक एमके गोयल व महाप्रबंधक सतीशकुमार चौहान ने अधिकारियों का स्वागत किया। उन्होंने लंबे समय से अधर में लटकी जलविद्युत परियोजनाओं पर निर्माण कार्य को शुरू करने के लिए मिल रहे जन समर्थन का स्वागत किया। इस दौरान सभी लोगों ने एनएचपीसी कार्यालय परिसर में पौधों का रोपण किया। साथ ही बांध प्रभावित क्षेत्र के प्रतिनिधियों से भेंट कर शीघ्र निर्माण कार्य शुरू करने में सहयोग का अनुरोध किया। कार्यक्रम के अंत में एनएचपीसी के अध्यक्ष बलराज जोशी ने कहा कि बांध परियोजनाओं के निर्माण से क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के साथ ही रोजगार में भी वृद्धि होगी। इस मौके पर अनु जोशी, प्रभा चौधरी, बरखा अग्रवाल, नरेश मिश्रा, दिगंबर रावत, बलवंत सिंह आदि मौजूद थे।