{"_id":"5b3513ad4f1c1bb1508b4e83","slug":"31530205101-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं पर मुकदमे शराब विरोधी आंदोलन को कुचलने की साजिश:सरिता-compat","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं पर मुकदमे शराब विरोधी आंदोलन को कुचलने की साजिश:सरिता-compat
Updated Thu, 28 Jun 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौड़ी। बिजाल संस्था की अध्यक्ष सरिता नेगी ने कहा कि महिलाओं पर मुकदमे दर्ज कर शराब विरोधी आंदोलन को कुचलने की साजिश की जा रही है। आंदोलनकारी इसका करारा जवाब देंगे।
यहां धारा रोड में पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष खिर्सू मेले में मुख्यमंत्री ने मुकदमे वापसी की घोषणा की थी और उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने श्रीनगर में आयोजित कार्यक्रम में शराब विरोधी आंदोलन में शामिल रहे लोगों को सम्मानित करने का आश्वासन दिया था, लेकिन पुलिस की ओर से आंदोलनकारी महिलाओं पर मुकदमे दर्ज कर उन्हें परेशान किया जा रहा है। वर्ष 2017 में शराब बंदी आंदोलन में शामिल महिलाओं के खिलाफ कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल किया गया है। एक-एक महिला पर कई मुकदमे दर्ज किए गए हैं।
सरिता नेगी ने कहा कि शराब का विरोध करने वाली महिलाओं को डराकर आंदोलन कुचलने के लिए इस तरह की कार्रवाई की जा रही है, लेकिन पहाड़ की महिलाएं इससे डरने वाली नहीं हैं। देवभूमि में शराब को बढ़ावा देकर बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने लैंसडौन के एसडीएम द्वारा आंदोलनकारी महिलाओं के साथ की गई अभद्रता का भी विरोध किया।