{"_id":"59d26fff4f1c1bc1538b5696","slug":"31506963455-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों को बुलाकर प्रतियोगिता कराना भूल गया प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों को बुलाकर प्रतियोगिता कराना भूल गया प्रशासन
Updated Mon, 02 Oct 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
पौड़ी (ब्यूरो)। गांधी जयंती पर स्कूली बच्चों को वाद-विवाद प्रतियोगिता के लिए बुलाकर प्रशासन उनकी सुध लेना भूल गया। काफी देर इंतजार करने के बाद बच्चे मायूस होकर घर लौट गए।
जिला प्रशासन हर साल दो अक्तूबर को स्कूली बच्चों की वाद विवाद प्रतियोगिता करवाता है। संस्कृति विभाग के ऑडिटोरियम में यह प्रतियोगिता होती है। इस साल भी जिलाधिकारी की ओर से गांधी जयंती के कार्यक्रमों में यह प्रतियोगिता रखी गई थी। प्रतियोगिता दो अक्तूबर को पूर्वाह्न 11 बजे से ऑडिटोरियम में होनी थी। समाचार पत्रों में प्रकाशित सूचना को पढ़कर राजकीय इंटर कॉलेज पौड़ी के कुछ छात्र सुबह ही आयोजन स्थल पर पहुंच गए थे। जिलाधिकारी के आदेश पर ऑडिटोरियम के कर्मचारी भी तय समय पर आयोजन स्थल पहुंचे, लेकिन प्रतियोगिता के संयोजक शिक्षा विभाग का कोई भी प्रतिनिधि वहां नहीं पहुंचा। इस पर छात्र काफी देर इंतजार करने के बाद मायूस लौट गए। जिलाधिकारी सुशील कुमार ने बताया कि अगर ऐसा हुआ है तो यह गंभीर मामला है। प्रकरण की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।