फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   26 filed nomination for students union election

एक प्रत्याशी ने लिया नाम वापस, छात्रा प्रतिनिधि की निर्विरोध जीत तय

Wed, 28 Aug 2019 10:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 28 Aug 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
26 filed nomination for students union election
बिड़ला परिसर में छात्र संघ चुनाव प्रचार के दौरान रैली निकालते हुए छात्र - फोटो : SHRINAGAR
चंबा (टिहरी)। स्वामी रामतीर्थ परिसर बादशाहीथौल में बुधवार को छात्रसंघ चुनाव की रंगत से सराबोर रहा। छात्रसंघ चुनाव के विभिन्न पदों पर 26 प्रत्याशियों ने जोश, उत्साह के साथ नामांकन पत्र भरा। नामांकन के बाद प्रत्याशियों और समर्थकों ने रैली निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

स्वामी रामतीर्थ परिसर के सभागार में सुबह दस बजे से नामांकन दाखिला कराने के लिए दोपहर दो बजे तक प्रत्याशियों की चहलकदमी रही। नामांकन के लिए परिसर प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रो. एनके अग्रवाल ने बताया कि अध्यक्ष पद पर कामेश नेगी और अभिषेक नेगी, उपाध्यक्ष पद पर मनजीत रावत, गौरव डबराल, ज्योति और सचिव पद पर गौरव बिष्ट, गौरव बिजल्वाण, आदित्य भट्ट, सहसचिव पद पर अंजली, कोषाध्यक्ष पद पर विशेष कुमार, परितोष पंवार, विवि प्रतिनिधि पद पर एकता रावत, अनीश पुंडीर, अंकित पुंडीर, सुमित और छात्रा प्रतिनिधि पद पर मिशा, किरन सजवाण, अंजली और कार्यकारिणी सदस्य पद पर गौरव सिंह, तनवी रानी, सचिन सजवाण, राहुल नेगी, रोहित सिंह राणा, विनय मोहन, प्रशांत पंवार, प्रांजल राणा ने नामांकन कराया है। प्रो. एनके अग्रवाल ने बताया कि 29 अगस्त को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। इस मौके पर परिसर निदेशक प्रो. एए बौड़ाई, प्रो. एसके शर्मा, प्रो. सुबोध, डा. रविंद्र सिंह, डा. जेडीएस नेगी, प्रो. डीएस कैंतुरा, प्रो. पीडी सेमल्टी और प्रो. केएस रमोला आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

अध्यक्ष पद पर एनएसयूआई और आर्यन ग्रुप में सीधा मुकाबला
विवि के बीजीआर परिसर में दूसरे दिन 10 प्रत्याशियों ने दाखिल किए नामांकन
परिसर में छात्रसंघ के विभिन्न पदों पर हुए कुल 14 नामांकनपत्र जमा, जांच शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
पौड़ी। गढ़वाल विवि के बीजीआर परिसर में छात्रसंघ के अध्यक्ष पद पर एनएसयूआई और आर्यन ग्रुप के बीच सीधा मुकाबला तय माना जा रहा है। अध्यक्ष पद पर अन्य किसी छात्र संगठन ने प्रत्याशी नहीं उतारा है। नामांकन के दूसरे व आखिरी दिन 10 प्रत्याशियों ने नामांकनपत्र दाखिल किए। परिसर में छात्रसंघ के विभिन्न पदों पर कुल 14 नामांकन किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को बीजीआर परिसर पौड़ी में छात्रसंघ अध्यक्ष पद पर एनएसयूआई के आस्कर रावत व आर्यन ग्रुप के अतुल गुसाईं ने नामांकनपत्र दाखिल किया। सचिव पद पर दीपक नेगी अभाविप, शुभम रावत एनएसयूआई व गोपाल नेगी जय हो ग्रुप ने अपना-अपना नामांकन किया। कोषाध्यक्ष पद पर तुषार बिष्ट जय हो ग्रुप, किशन चंद्र जुयाल आर्यन ग्रुप ने नामांकनपत्र जमा किया। सह सचिव पद पर एनएसयूआई के अमित नेगी ने नामांकन किया। कार्यकारिणी सदस्य पद पर अर्चना बिष्ट व रजनी बिष्ट ने नामांकनपत्र जमा किया। नामांकन के पहले दिन विवि प्रतिनिधि पद पर नितिन रावत अभाविप, अंकित सुंदरियाल जय हो ग्रुप, उपाध्यक्ष पद पर विमल कुमार व कोषाध्यक्ष पद पर सचिन रावत नामांकनपत्र दाखिल कर चुके हैं। मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. प्रभाकर बडोनी ने बताया कि छात्रसंघ के विभिन्न पदों पर कुल 14 नामांकनपत्र दाखिल किए गए हैं, जिनकी जांच शुरू कर ली गई है। उन्होंने बताया कि 29 अगस्त को प्रत्याशी नाम वापस ले सकते हैं। इस अवसर पर परिसर निदेशक प्रो. आरएस नेगी, सहायक चुनाव अधिकारी प्रो. यूसी गैरोला, प्रो. एके डोबरियाल, प्रो. पीयूष सिन्हा, डा. अरुण रावत, डा. कुसुम डोबरियाल आदि मौजूद थे।
उपाध्यक्ष व सह-सचिव का निर्विरोध निर्वाचन तय
पौड़ी। बीजीआर परिसर छात्रसंघ के उपाध्यक्ष व सह-सचिव पद पर निर्विरोध निर्वाचन तय है। उपाध्यक्ष पद पर विमल कुमार और सह-सचिव पद पर अमित नेगी ने ही नामांकन किया है।
- प्रत्याशी ने लिया नाम वापस, छात्रा प्रतिनिधि की निर्विरोध जीत तय
- चुनाव अधिकारी आज करेंगे प्रत्याशियों की फाइनल लिस्ट जारी
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। गढ़वाल विवि के बिड़ला परिसर में छात्रा प्रतिनिधि की एक प्रत्याशी ने नाम वापस ले लिया है, जिसके चलते छात्रा प्रतिनिधि का भी निर्विरोध चुनाव तय है। वहीं नामांकन पत्रों की जांच प्रक्रिया में लंबा समय लगने की वजह से प्रत्याशियों के नामों की घोषणा नहीं हो पाई है। आज (बृहस्पतिवार) प्रत्याशियों के नामों की घोषणा होगी।

बिड़ला परिसर में 3 सितंबर को छात्रसंघ चुनाव होने हैं। यहां अध्यक्ष और सचिव सहित विभिन्न पदों के लिए 19 प्रत्याशियों ने नामांकन कराया था। बुधवार को छात्रा प्रतिनिधि की एक प्रत्याशी श्वेता पटवाल ने नाम वापस ले लिया। इस वजह से छात्रा प्रतिनिधि पद पर रिंकी रावत का निर्विरोध चुनाव तय हो गया है। विवि के मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. एसएन बहुुगुणा ने बताया कि नामांकन पत्रों की जांच चल रही है। बुधवार को ही प्रत्याशियों के नामों की घोषणा होनी थी, लेकिन जांच प्रक्रिया में समय ज्यादा लगने की वजह से बृहस्पतिवार को नामों की घोषणा होगी। इधर, छात्रसंघ चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी दिनभर मतदाताओं से संपर्क और रैलियों में लगे रहे। छात्र संगठन एनएसयूआई, एबीवीपी, जय हो, आर्यन, आईसा, डीएसओ, छात्रम और डीएसओ आदि ने अपने प्रत्याशी खड़े किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed