फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   21st regional inter-district shooting competition of Uttarakhand Police begins

Pauri News: उत्तराखंड पुलिस की 21वीं प्रादेशिक अंतरजनपदीय शूटिंग प्रतियोगिता शुरू

Fri, 14 Nov 2025 05:21 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Fri, 14 Nov 2025 05:21 PM IST
विज्ञापन
21st regional inter-district shooting competition of Uttarakhand Police begins
श्रीनगर। उत्तराखंड पुलिस की 21वीं प्रादेशिक अंतरजनपदीय तीन दिवसीय राइफल, रिवाल्वर एंव पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता-2025 का श्रीनगर धोबीघाट स्थित एसएसबी की केदार फायरिंग रेंज में शुरू हो गई है। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार ने किया।
विज्ञापन

प्रतिभागियों ने मुख्य अतिथि को सलामी देकर खेल की भावना से प्रतिभाग करने की शपथ ली। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार ने कहा कि पुलिसकर्मियों को शस्त्र संचालन में कुशल होना चाहिए, इसके लिए उत्तराखंड पुलिस स्पोर्ट्स कन्ट्रोल बोर्ड द्वारा प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है।
विज्ञापन

उत्तराखंड पुलिस स्पोर्ट्स कन्ट्रोल बोर्ड की ओर से जारी खेलों का वार्षिक कैलेंडर समय सारणी के अनुसार जनपद एवं वाहिनियां खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन करता है। इसी क्रम में 21वी अंतर्जनपदीय/वाहिनी राइफल, रिवाल्वर एंव पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने प्रतिभागियों को आगामी तीन दिनों तक चलने वाली इस प्रतियोगिता के दौरान उच्च स्तर का अनुशासन, उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं निपुणता का परिचय देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि इस वर्ष प्रतियोगिता में जनपद पुलिस की दस टीमें, पीएसी/वाहिनियों की तीन टीमें, आईआरबी की दो टीमें सहित कुल 15 टीमें भाग ले रही हैं, जिनमें लगभग 150 से अधिक प्रतिभागी अपनी दक्षता, लक्ष्यभेदन क्षमता एवं श्रेष्ठतम प्रदर्शन का परिचय देंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed