{"_id":"5cc0929fbdec225f74465c0b","slug":"201556124319-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय राजमार्ग पर गिरा पहाड़ी से मलबा, पुलिस ने किया यातायात डायवर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय राजमार्ग पर गिरा पहाड़ी से मलबा, पुलिस ने किया यातायात डायवर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर फरासू के समीप ऑल वेदर रोड कटिंग के दौरान पहाड़ी से मलबा गिरने से यातायात बाधित हो गया। राजमार्ग से मलबा न हटाए जाने के कारण पुलिस को यातायात संपर्क मार्ग से डायवर्ट करना पड़ा, जिससे श्रीनगर से रुद्रप्रयाग व रुद्रप्रयाग से श्रीनगर आने-जाने वाले वाहनों को करीब 25 किमी. फेर लगाना पड़ा। दिनभर मार्ग पर यही स्थिति बनी रही।
बुधवार दोपहर करीब 12 बजे फरासू के निकट राजमार्ग पर भारी मात्रा में पहाड़ी से मलबा आ गया। इस दौरान यहां पर आलवेदर रोड की कटिंग का कार्य चल रहा था। राजमार्ग पर मलबा आने से यहां आवाजाही कर रहे वाहन जाम में फंस गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने श्रीनगर की ओर से जा रहे वाहनों को स्वीत-देवलगढ़ मोटर मार्ग से व रुद्रप्रयाग की ओर आ रहे वाहनों को चमधार-देवलगढ़ मोटर मार्ग से डायवर्ट किया। इससे लोगों को करीब 25 किमी. से अधिक की दूरी का अतिरिक्त सफर तय करना पड़ा। घटना स्थल पर मौजूद ओमकार नौटियाल व प्रमोद बमराड़ा ने कहा कि ऑलवेदर रोड के निर्माण में कार्यदायी संस्था अनियमितता बरत रही है, जिससे कि कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है। नौटियाल ने कहा कि ऑलवेदर रोड निर्माण के दौरान लोगों की समस्याओं को नजरअंदाज किया जा रहा है, जिससे लोगों को जाम की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। शाम पांच बजे तक भी एनएच लोनिवि को राजमार्ग से मलबा हटाने में सफलता नहीं मिल पाई। वहीं एनएच लोनिवि के सहायक अभियंता राजीव शर्मा ने बताया कि बुधवार दोपहर 12 बजे के करीब राजमार्ग पर अचानक पहाड़ी से मलबा आ गिरा, जिसको साफ करने के लिए राजमार्ग के दोनों ओर से मशीनें लगाई गई, लेकिन मलबा साफ करते ही दोबारा पहाड़ी से राजमार्ग पर मलबा आता रहा। इसके बाद शाम सात बजे मार्ग यातायात के लिए खुल पाया।