{"_id":"5cb8a218bdec2214222a9d2d","slug":"201555603992-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नैंनीसैंण में जबरन हॉट मिक्स प्लांट स्थापना पर होगा आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नैंनीसैंण में जबरन हॉट मिक्स प्लांट स्थापना पर होगा आंदोलन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। कीर्तिनगर तहसील की ग्राम पंचायत सांक्रो के नैनीसैंण (बड़कोट) तोक में स्थापित किए जा रहे हॉट मिक्स प्लांट के विरोध में स्थानीय लोगों ने एसडीएम कीर्तिनगर को ज्ञापन भेजा है। उन्होंने प्लांट न हटने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
चौरास पट्टी के नैनीसैंण में हॉट मिक्स प्लांट लगाया जा रहा है। पांच दिन पूर्व स्थानीय लोगों के विरोध के चलते फिलहाल यहां निर्माण कार्य बंद है, लेकिन ग्रामीणों को अंदेशा है कि प्लांट मालिक अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर काम चालू करवा सकता है। इसलिए स्थानीय लोगों ने ज्येष्ठ उप प्रमुख किरन सिलवाल के नेतृत्व में उप जिलाधिकारी कीर्तिनगर के दफ्तर में लिखित सूचना दी। ज्ञापन मेें उन्होंने कहा कि नैनीसैंण में जहां प्लांट स्थापित किया जा रहा है, उसके समीप प्राकृतिक जल स्रोत व सिंचित कृषि भूमि है। उक्त स्रोत से आठ गांवों को पेयजल आपूर्ति होती है। प्लांट चलने से इन पर दुष्प्रभाव पड़ेगा।
दूसरी ओर मामले में एसडीएम कीर्तिनगर अनुराधा पाल का कहना है कि पूर्व में मुझे मौखिक सूचना मिली थी, जिस पर तहसीलदार को कार्रवाई के लिए कहा गया था। स्थलीय निरीक्षण कर मामले की जांच की जाएगी। ज्ञापन में विमल जोशी, केशव थपलियाल, आरती घिल्डियाल, गोदांबरी देवी, अनिता सिलवाल, खिलपत सिंह, मोहन सिंह व गिरीश घिल्डियाल आदि के हस्ताक्षर हैं।