फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   डीएवी देहरादून के नाम रही बैडमिंटन पुरुष और महिला दोनों वर्गो की चैंपियनशिप

डीएवी देहरादून के नाम रही बैडमिंटन पुरुष और महिला दोनों वर्गो की चैंपियनशिप

Fri, 14 Sep 2018 10:40 PM IST
Updated Fri, 14 Sep 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
डीएवी देहरादून के नाम रही बैडमिंटन पुरुष और महिला दोनों वर्गो की चैंपियनशिप

विज्ञापन
पौड़ी। एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय की यहां इंडोर स्टेडियम में आयोजित अंतर महाविद्यालयी बैडमिंटन प्रतियोगिता के पुरुष और महिला वर्गों की चैंपियनशिप डीएवी महाविद्यालय देहरादून के नाम रही। वहीं व्यक्तिगत में पौड़ी की उर्वशी ने डीएवी देहरादून की कीर्ति को 21-19 और 21-17 अंकों से हराकर खिताब पर कब्जा किया।

बैडमिंटन के पुरुष टीम फाइनल मुकाबले में डीएवी देहरादून ने बीसीसी श्रीनगर को 3-1 से हराकर चैंपियनशिप पर कब्जा जमाया। इससे पहले खेले गए सेमिफाइनल मुकाबले में डीएवी देहरादून ने बीएफआईटी देहरादून को 3-0 से और बिड़ला परिसर श्रीनगर ने पौड़ी परिसर को 3-1 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। महिला वर्ग में पौड़ी परिसर ने श्रीनगर परिसर को 2-0 से एवं डीएवी देहरादून ने ऋषिकेश महाविद्यालय को 2-1 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। महिला वर्ग के फाइनल मुकाबले में डीएवी देहरादून ने पौड़ी परिसर को 2-1 से हराकर चैंपियनशिप अपने नाम की। इसके अलावा पुरुष एकल वर्ग में डीएवी के सोहेल अहमद ने श्रीनगर परिसर के अजयपाल को 21-16 हराया, जबकि डीएवी के पार्श्व राज ने डीएवी के बलजीत सिंह को 21-14 और 21-11 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबले में डीएवी के सोहेल अहमद ने इसी महाविद्यालय के पार्श्व को 22-20 और 21-13 से हराकर चैंपियनशिप पर कब्जा किया। प्रतियोगिता में विभिन्न महाविद्यालयों की 12 पुरुष और आठ महिला टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के दौरान प्रो. राजेश डंगवाल व पर्यवेक्षक खेमराज भट्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed