{"_id":"5c6d76c1bdec2259c53e1c0f","slug":"191550677697-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र-छात्राओं ने निकाली तिरंगा रैली, गूंजे वंदे मातरम् के नारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र-छात्राओं ने निकाली तिरंगा रैली, गूंजे वंदे मातरम् के नारे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौड़ी। हेमवती नंदन बहुगुणा केंद्रीय गढ़वाल विवि के बीजीआर परिसर पौड़ी के छात्र-छात्राओं ने तिरंगा रैली निकाली। उन्होंने प्रधानमंत्री से पाकिस्तान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाए जाने की मांग की। आक्रोशित छात्रों ने रैली के दौरान पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। रैली में भारत माता व वंदेमातरम के नारे गूंजते रहे।
बुधवार को बीजीआर परिसर से छात्र-छात्राओं ने तिरंगा रैली निकाली। जो ब्लाक मोटर मार्ग, कोटद्वार रोड, बस अड्डा, धारा रोड, अपर बाजार होते हुए एजेंसी चौक में संपन्न हुई। इस मौके पर एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष गौरव सागर ने कहा कि आतंकवाद के साथ ही देश के अंदर छिपे गद्दारों को हमेशा-हमेशा के लिए खत्म कर दिया जाना चाहिए। छात्र संघ अध्यक्ष अरविंद नैथानी ने कहा कि पूरा देश सरकार के साथ है। सरकार को जल्द पाकिस्तान व आतंवाद के खिलाफ ठोस कदम उठाना होगा। अभाविप के विभाग संयोजक गौरव रावत व जिला संयोजक नितिन रावत ने कहा कि युवा आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक लड़ाई चाहता है। आर-पार की लड़ाई में युवा पूरी तरह समर्पित होने को तैयार है। इस अवसर पर छात्र संघ सह-सचिव शिवानी भंडारी, उपाध्यक्ष कृष्णा पटवाल, यूआर हिमांशु पंत, राजेश भंडारी, आकाश कुकरेती, हिमानी भंडारी, आकांक्षा, पूजा आदि मौजूद थे।