{"_id":"5c6c3445bdec2273923c2a58","slug":"191550595141-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वालीबाल व खो-खो में ज्वाल्पा मंडल ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वालीबाल व खो-खो में ज्वाल्पा मंडल ने मारी बाजी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौड़ी। नेहरू युवा केंद्र पौड़ी की ओर से जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें वालीबाल, कबड्डी, खो-खो व दौड़ सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं संपन्न हुईं।
मुख्यालय के कंडोलिया खेल मैदान में मुख्य अतिथि स्वजल के परियोजना प्रबंधक दीपक रावत ने खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता के वालीबाल में युवा मंडल ज्वाल्पा चपरोली को 2-1 से पराजित कर विजेता बना। कबड्डी में युवा मंडल पाबौ ने चपरोली को हराया। बालिका वर्ग खो-खो में पौड़ी को पराजित कर ज्वाल्पा विजेता बना। 100 मीटर दौड़ में पूजा प्रथम, भूमिका द्वितीय व सुनीता तृतीय स्थान पर रही। लंबी कूद प्रतियोगिता में आशीष नेगी प्रथम, सौरभ सिंह द्वितीय व अभिषेक नेगी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वीरेंद्र भाकुनी, राकेश कठैत प्रतियोगिता में निर्णायक रहे। कार्यक्रम में संस्कृत विद्यालय ज्वाल्पा के प्रबंधक ओपी खुगशाल, युवा केंद्र की लेखाकार अंजना बिष्ट, संदीप बिजल्वाण, जितेंद्र कुमार, आरती नेगी, अंकिता, काजल, अंकित सिंह, राहुल सिंह, कृष्णा व सुमनलता आदि मौजूद थे।